खबर वर्ल्ड न्यूज-आरंग। नशे के खिलाफ रायपुर जोन में चल रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत आरंग पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही से करीब 2 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
मामला आरंग थाने में दर्ज अपराध और धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट से जुड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भानसोज की रहने वाली 50 वर्षीय मनचली दिवरा गांजा लेकर आरंग कॉलेज चौक से अपने गांव की ओर जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ आरंग-कलई रोड पर वाटर हार्वेस्टिंग के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद बताए हुलिए की महिला वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रोककर पूछताछ की। उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के थैले की तलाशी लेने पर गांजा मिला।
पुलिस के अनुसार थैले के अंदर भूरे रंग के टेप से लिपटे दो पैकेट मिले। गवाहों की मौजूदगी में वजन कराने पर गांजा 2 किलो निकला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई। पुलिस ने गांजा जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में मनचली ने बताया कि वह गांजा ग्राम पारागांव निवासी सुखनंदन बंजारे से लेकर आई थी। इसे वह ग्राम गुल्लू निवासी वेदराम लोधी को देने जा रही थी। महिला से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को भी पकड़ा। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सुखनंदन और वेदराम ने भी गांजा तस्करी के मामले में अपनी भूमिका स्वीकार की है।
पुलिस ने आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला तो तीनों के खिलाफ पहले से मामले सामने आए। मनचली दिवरा पूर्व में थाना तेलीबांधा में दर्ज धारा 34(2) आबकारी एक्ट के मामले में जेल जा चुकी है। वहीं वेदराम लोधी के खिलाफ थाना आरंग में आबकारी एक्ट का मामला दर्ज रह चुका है। उसके खिलाफ मारपीट के तीन प्रकरण भी दर्ज हैं। सुखनंदन बंजारे के खिलाफ भी मारपीट के दो पुराने मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
Trending
- सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान: नेत्रहीन बच्चों की हुनर और क्षमता देख भावुक हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम, 1 लाख रुपये की सहायता की घोषणा
- राष्ट्रीय मंच पर चमका छत्तीसगढ़ का ‘नगरीय विकास मॉडल’: PMAY (शहरी) पुरस्कार-2026 में सम्मान ग्रहण करने नई दिल्ली से मिला न्योता
- अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
- अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- नारायणपुर में ‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल: छोटेडोंगर और कोहकामेटा के सेवा सेतु शिविरों में 331 ग्रामीण हुए लाभान्वित
- ऑपरेशन निश्चय: 2 किलो गांजे के साथ महिला समेत 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार; आरोपी पूर्व में भी जा चुके हैं जेल
- अब न टपकती छत की चिंता, न सीलन का डर- जोहन सिंह के परिवार को मिला पक्का घर
- पीएम सूर्य घर योजना से बिजली खर्च में राहत, सौर ऊर्जा बनी बचत का आधार


