Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान: नेत्रहीन बच्चों की हुनर और क्षमता देख भावुक हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम, 1 लाख रुपये की सहायता की घोषणा

    October 4, 2026

    राष्ट्रीय मंच पर चमका छत्तीसगढ़ का ‘नगरीय विकास मॉडल’: PMAY (शहरी) पुरस्कार-2026 में सम्मान ग्रहण करने नई दिल्ली से मिला न्योता

    October 4, 2026

    अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान: नेत्रहीन बच्चों की हुनर और क्षमता देख भावुक हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम, 1 लाख रुपये की सहायता की घोषणा
    • राष्ट्रीय मंच पर चमका छत्तीसगढ़ का ‘नगरीय विकास मॉडल’: PMAY (शहरी) पुरस्कार-2026 में सम्मान ग्रहण करने नई दिल्ली से मिला न्योता
    • अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
    • अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • नारायणपुर में ‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल: छोटेडोंगर और कोहकामेटा के सेवा सेतु शिविरों में 331 ग्रामीण हुए लाभान्वित
    • ऑपरेशन निश्चय: 2 किलो गांजे के साथ महिला समेत 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार; आरोपी पूर्व में भी जा चुके हैं जेल
    • अब न टपकती छत की चिंता, न सीलन का डर- जोहन सिंह के परिवार को मिला पक्का घर
    • पीएम सूर्य घर योजना से बिजली खर्च में राहत, सौर ऊर्जा बनी बचत का आधार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मंत्रालय में नौकरी के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा: रायपुर में 3 शातिर जालसाज गिरफ्तार, फर्जी सील और प्रिंटर बरामद
    रायपुर

    मंत्रालय में नौकरी के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा: रायपुर में 3 शातिर जालसाज गिरफ्तार, फर्जी सील और प्रिंटर बरामद

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 4, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का रायपुर ग्रामीण पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी खुद को शासकीय अधिकारी बताकर लोगों को सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए कथित तौर पर फर्जी नियुक्ति पत्र, शासकीय सील और हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया जाता था। मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार पंडा सहित तीन आरोपियों को रायगढ़ और जशपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
    पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रदीप पंडा ने खुद को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के वित्त विभाग में अधीक्षक पद पर पदस्थ बताया था। उसने शिकायतकर्ता प्रांजल आचार्य और उसकी बहन प्रियंका आचार्य निवासी महापल्ली, जिला रायगढ़ को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने प्रांजल को वित्त विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से लेखा अधिकारी की नौकरी दिलाने के लिए 5 लाख रुपये और उसकी बहन को सहायक ग्रेड-03/कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त कराने के लिए 3.50 लाख रुपये की मांग की थी।
    पुलिस के मुताबिक आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए भर्ती से संबंधित विज्ञापन WhatsApp के माध्यम से भेजा। नियुक्ति प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन का हवाला देकर शिकायतकर्ता को नवा रायपुर भी बुलाया गया। आरोप है कि इसके बाद शिकायतकर्ता और उसकी बहन के नाम पर कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार किए गए। जांच में सामने आया कि इन दस्तावेजों में एक अधिकारी के नाम की कथित फर्जी सील और हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के अनुसार मंत्रालय महानदी भवन के वित्त विभाग के सचिव के नाम से भी फर्जी सील तैयार कराई गई और कूटरचित जॉइनिंग लेटर बनाया गया।
    पुलिस के मुताबिक नौकरी दिलाने के नाम पर शिकायतकर्ता को मंत्रालय के पास बुलाकर शुरुआत में 1.50 लाख रुपये नकद लिए गए। इसके बाद 20 हजार और 60 हजार रुपये लिए गए। फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में करीब 50 हजार रुपये तथा अन्य खर्च के नाम पर लगभग 20 हजार रुपये लेने की बात भी सामने आई है। इस तरह शिकायतकर्ता और उसकी बहन से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 3 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
    जांच में तीन आरोपियों की अलग-अलग भूमिकाएं सामने आने का दावा पुलिस ने किया है। मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार पंडा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम लेने का आरोप है। दिलविजय मिरी पर फर्जी नियुक्ति आदेश और दस्तावेज टाइप करने, जबकि भुनेश्वर राम भगत पर फर्जी शासकीय सील तैयार करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से फर्जी शासकीय सील बनाने में इस्तेमाल मशीन के साथ नियुक्ति आदेश तैयार करने में कथित रूप से प्रयुक्त कंप्यूटर और प्रिंटर भी जब्त किया है।
    पुलिस की जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि मुख्य आरोपी ने अन्य लोगों को भी सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। अब पुलिस उपलब्ध दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने और कितने लोगों को निशाना बनाया। थाना राखी में अपराध क्रमांक 197/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 340(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी प्रदीप पंडा पूर्व में जशपुर सिटी कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर था। गिरफ्तार आरोपियों में रायगढ़ निवासी प्रदीप पंडा (30), दिलविजय मिरी (29) और जशपुर निवासी भुनेश्वर राम भगत (57) शामिल हैं। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सरकारी नौकरी या नियुक्ति दिलाने का दावा कर रुपये मांगने वाले लोगों के झांसे में न आएं। किसी भी नियुक्ति पत्र, जॉइनिंग लेटर, शासकीय सील और हस्ताक्षर की संबंधित विभाग से पुष्टि जरूर करें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    October 4, 2026

    ऑपरेशन निश्चय: 2 किलो गांजे के साथ महिला समेत 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार; आरोपी पूर्व में भी जा चुके हैं जेल

    October 4, 2026

    सिंगापुर प्रवास का पहला दिन- SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं मुख्यमंत्री साय

    October 4, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    सरगुजा

    सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान: नेत्रहीन बच्चों की हुनर और क्षमता देख भावुक हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम, 1 लाख रुपये की सहायता की घोषणा

    By Khabar WorldOctober 4, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़ । गांधी जयंती के अवसर पर ‘सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान’ के तहत…

    राष्ट्रीय मंच पर चमका छत्तीसगढ़ का ‘नगरीय विकास मॉडल’: PMAY (शहरी) पुरस्कार-2026 में सम्मान ग्रहण करने नई दिल्ली से मिला न्योता

    October 4, 2026

    अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

    October 4, 2026

    अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    October 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान: नेत्रहीन बच्चों की हुनर और क्षमता देख भावुक हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम, 1 लाख रुपये की सहायता की घोषणा

    October 4, 2026

    राष्ट्रीय मंच पर चमका छत्तीसगढ़ का ‘नगरीय विकास मॉडल’: PMAY (शहरी) पुरस्कार-2026 में सम्मान ग्रहण करने नई दिल्ली से मिला न्योता

    October 4, 2026

    अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

    October 4, 2026

    अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    October 4, 2026

    नारायणपुर में ‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल: छोटेडोंगर और कोहकामेटा के सेवा सेतु शिविरों में 331 ग्रामीण हुए लाभान्वित

    October 4, 2026

    ऑपरेशन निश्चय: 2 किलो गांजे के साथ महिला समेत 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार; आरोपी पूर्व में भी जा चुके हैं जेल

    October 4, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.