खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकार के बिगड़े बोल एक बार फिर चर्चा में है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अधिकारी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता के बिगड़े बोल पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अजय चंद्राकर एम्स में जाकर मानसिक चेकअप कराए और थोड़ा आराम करें।
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे किसानों के बीच वे अधिकारी से धान की फसल के लिए बांध से पानी छोड़े जाने पर चर्चा में कह रहे हैं कि आपका ईई कहता है कि ग्रामीण नेतागिरी कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिखता तो उसको गाड़ देता।
वायरल वीडियो पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्रिमंडल से बाहर रहने के बाद अजय चंद्राकर फ्रस्ट्रेटेड हो गए हैं। लगातार वह अभद्र भाषा का उपयोग करते हैं। बीजेपी के नेतृत्व को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। कई बार परिस्थितियां और मानसिक स्थिति सही नहीं रहती है। अजय चंद्राकर एम्स में जाकर मानसिक चेकअप कराए और थोड़ा आराम करें। आप जैसे वरिष्ठ नेता मानसिक संतुलन खोएगा तो प्रदेश का नुकसान होगा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


