खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सिंगापुर दौरे के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान सीएम सिंगापुर के विभिन्न उद्योग समूहों और संभावित निवेशकों से मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री सिंगापुर में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, उपलब्ध संसाधनों और औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद अवसरों को निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेंगे।
मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, निवेश के अवसरों और राज्य में उद्योगों के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सिंगापुर दौरा 6 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विभिन्न स्तरों पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


