खबर वर्ल्ड न्यूज-अभनपुर। गोबरा नवापारा थाना के ग्राम टीला स्थित निर्माणाधीन एनीकट के पास महानदी में अज्ञात महिला का शव मिला है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है। हाल ही में निर्माणाधीन एनीकट क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी थी। ऐसे में अज्ञात महिला के बाढ़ में डूबकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटनास्थल से गुजर रहे ग्रामीणों ने महानदी के किनारे महिला का शव पड़ा हुआ देखा। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। शरीर चोट के निशान मिले। प्राथमिक जांच में महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शव का पंचानाम कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मृतिका की पहचान और जांच के बाद ही यह शव स्पष्ट हो सकेगा कि वह एनीकट क्षेत्र तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


