नई दिल्ली। यदि आप लंबे समय से अस्थमा से परेशान हैं तो यह घरेलू उपचार अपने दिनचर्या में शामिल कर बेहतर राहत पा सकते हैं। अस्थमा से ग्रसित लोगों के लिए जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने खान पान से जुड़े एक घरेलू उपाय की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अस्थमा से पीड़ित लोग अपने डाइट में बकरी का दूध शामिल करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से परेशानी में राहत मिलती है। डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि बकरी का दूध कई इलाकों में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। उन्होंने इसके सेवन का तरीका बताते हुए कहा कि अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति सुबह और शाम एक एक कप बकरी का दूध गर्म करके सेवन करें। उन्होंने 90 दिनों तक नियमित रूप से इसका सेवन करने की सलाह दी है।
अंग्रेजी दवा चल रही है तो उसे बंद न करें
आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मरीजों की अंग्रेजी दवा या इनहेलर पहले से चल रहा है। उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार उसका नियमित सेवन जारी रखना चाहिए। घरेलू उपाय के साथ डॉक्टर द्वारा निर्धारित अस्थमा की दवा बंद करना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि अस्थमा सांस की नलियों से जुड़ी एक दीर्घकालिक बीमारी है। जिसमें सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न, खांसी और सांस फूलने जैसी समस्या होती है।
90 दिनों तक सेवन की सलाह
डॉ. प्रभात कुमार ने बकरी के दूध को गर्म करके सुबह और शाम एक-एक कप सेवन करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि करीब 90 दिनों तक लगातार इसका सेवन करने से राहत मिलती है। उन्होंने बताया कि अस्थमा के मरीजों को धूल, धुआं, प्रदूषण से बचने की कोशिश करनी चाहिए। बकरी का दूध फेफड़ों में कफ को बनने से रोकता है और श्वसन मार्ग की सूजन को कम करता है। यह पाचन तंत्र पर दबाव नहीं डालता और आसानी से पच जाता है।
Trending
- पूर्व मंत्री अकबर का चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर हमला: भाजपा-कांग्रेस के जीत के अंतर से 4 गुना अधिक मतदाताओं के नाम कटे
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पिकनिक बनी आपदा: बांडे नदी के तेज बहाव में बहे दो स्कूली छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- विशेष पॉक्सो अदालत का बड़ा फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का सश्रम कारावास, ₹11,000 का कुल जुर्माना
- महानदी हमारी जीवनधारा और हमारी समृद्धि का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रायपुर में 2 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजेगा शांति और भाईचारे का संदेश
- बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर- राज्यपाल डेका
- “बच्चों के अंदर अपना बचपना ढूंढता हूं, जमीन पर बैठकर बच्चों संग खेले अरुण साव
- छत्तीसगढ़ के छह विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम


