खबर वर्ल्ड न्यूज-आरंग। ग्राम भानसोज स्थित गुरुकृपा ज्वेलर्स के संचालक की आंखों में स्प्रे छिड़ककर जेवर से भरा बैग लूटने का प्रयास करने वाले 4 शातिर आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरंग पुलिस की तत्परता और कुशल रणनीति से इस साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिसकी क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
डकैती के इस पेचीदा मामले को सुलझाने और आरोपियों को दबोचने में आरंग पुलिस ने बेहतरीन कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी नरेश कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में ASI पुष्पानंद ध्रुव, PSI शिव धुर्वे, आरक्षक सत्यप्रकाश साहू, दीनदयाल सोनवानी और सैनिक दुर्गेश चंद्राकर की विशेष टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इस पूरे डकैती कांड का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम की इस त्वरित व सटीक कार्रवाई की स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रशंसा की है।
घटना 5 जून 2026 की रात करीब 8:50 बजे ग्राम भानसोज के बाजार चौक की है। प्रार्थी चंद्रहास देवांगन जब अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी साजिश के तहत इलाके की बिजली बंद कर दी गई। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी पर स्प्रे छिड़क दिया। स्प्रे से आंख में तेज जलन होने पर व्यापारी गिर पड़े, जिसके बाद बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरातों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। व्यापारी के शोर मचाने और ग्रामीणों के एकत्रित होने पर आरोपी मौके से भाग निकले थे। मामले की शिकायत पर आरंग थाने में अपराध दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी।
आरंग पुलिस टीम और साइबर सेल ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा टावर डंप व सीडीआर का तकनीकी विश्लेषण किया। इसी बीच एक अन्य प्रकरण (अपराध क्रमांक 559/2026) में हिरासत में लिए गए संदेहियों से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। फिरोज बंजारे (ग्राम भानसोज) ने दुकान के आसपास की बिजली बंद की थी। दिव्यांश प्रतीक घिदौड़े (ग्राम भानसोज) ने व्यापारी के दुकान बंद करने और मूवमेंट की सटीक जानकारी दी थी। सलीम कुर्रे, रवि कुमार निषाद और आशुतोष उर्फ आशु तीनों मोटरसाइकिल से बैग लूटने पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी सलीम कुर्रे शातिर अपराधी है, जो पूर्व में महासमुंद जिले में हुए 10 लाख रुपये के बड़े लूट कांड में भी जेल जा चुका है। वहीं, मामले का एक अन्य आरोपी आशुतोष उर्फ आशु मोहंती वर्तमान में ओडिशा की जेल में बंद है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
1. फिरोज बंजारे (26 वर्ष), निवासी: ग्राम भानसोज, थाना आरंग, जिला रायपुर
2. दिव्यांश प्रतीक घिदौड़े (18 वर्ष 02 माह), निवासी: ग्राम भानसोज, थाना आरंग, जिला रायपुर
3. सलीम कुर्रे (23 वर्ष), निवासी: नयापारा अछरीडीह, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद
4. रवि कुमार निषाद (25 वर्ष), निवासी: अछरीडीह, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद
Trending
- मुन्नी का हौसला, एम हेल्प वॉटर की धार, महालक्ष्मी समूह से रोजगार की बहार
- कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया- साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव
- कवर्धा : गणेश चतुर्थी पर सूनेपन का फायदा उठाकर ₹12.50 लाख पार करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, ₹11.53 लाख बरामद
- भानसोज डकैती प्रयास कांड का पर्दाफाश: आरंग पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, जानिए कैसे सुलझी पेचीदा गुत्थी
- रायपुर पुलिस का एक्शन: रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की सरगर्मी से तलाश, आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर पुलिस की रेड
- सेवा की कहानी: पहाड़ी कोरवा बस्ती के नन्हे कदमों को मिला बेहतर माहौल, लालमाटी में नया आंगनबाड़ी भवन बना पोषण और सीखने का केंद्र
- पीएम स्वनिधि के लक्ष्य दो साल पहले पूरे करेगा छत्तीसगढ़, निकायों को एक्शन-प्लान बनाने के निर्देश
- जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर


