खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की CJM कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। पुलिस टीम ने आज शहर के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की।
इस दौरान बैरनबाजार स्थित अनवर ढेबर के निवास, शंकर नगर के पाल्म बेलाजियो अपार्टमेंट और फाफाडीह स्थित होटल वेलिंगटन कोर्ट समेत कई जगहों पर पुलिस ने दबिश दी।
यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। आरोपी ने कथित तौर पर खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताते हुए 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और प्रार्थी, उसके बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए रविवार को शोएब ढेबर को पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित पांच आईफोन, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है, जब्त किए थे। उसके बाद आरोपी को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे स्वतंत्र करने की अनुमति दी थी।
इसके बाद पुलिस ने उन्हीं आधारों को सामने रखते हुए नियमित अदालत में मंगलवार को दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी हुई है।
Trending
- मुन्नी का हौसला, एम हेल्प वॉटर की धार, महालक्ष्मी समूह से रोजगार की बहार
- कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया- साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव
- कवर्धा : गणेश चतुर्थी पर सूनेपन का फायदा उठाकर ₹12.50 लाख पार करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, ₹11.53 लाख बरामद
- भानसोज डकैती प्रयास कांड का पर्दाफाश: आरंग पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, जानिए कैसे सुलझी पेचीदा गुत्थी
- रायपुर पुलिस का एक्शन: रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की सरगर्मी से तलाश, आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर पुलिस की रेड
- सेवा की कहानी: पहाड़ी कोरवा बस्ती के नन्हे कदमों को मिला बेहतर माहौल, लालमाटी में नया आंगनबाड़ी भवन बना पोषण और सीखने का केंद्र
- पीएम स्वनिधि के लक्ष्य दो साल पहले पूरे करेगा छत्तीसगढ़, निकायों को एक्शन-प्लान बनाने के निर्देश
- जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर


