खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बारिश कराने वाला सिस्टम कमजोर पड़ने का असर दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अनेक जिलों में मौसम शुष्क रहा। सरगुजा और बस्तर जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। रामचंद्रपुर में 2 सेमी बारिश दर्ज कई गई। आने वाले 4 दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
बारिश थमने से पारा चढ़ने लगा है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। मंगलवार को राजधानी का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बुधवार को दोपहर या शाम को आंशिक मेघमय होने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्यिस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्यियस के करीब रह सकता है।
प्रदेश में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। सरगुजा और बस्तर जिलों के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।
प्रदेश में बदलते सिस्टम को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 3।1 किमी की ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्क्युलेशन बना हुआ है।
मौसम विभाग ने आज किसी भी इलाके में लिए बारिश की गतिविधि से जुड़ी कोई चेतावनी नहीं दी है। मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। अगले दो दिनों के बाद बारिश होने की संभावना नहीं है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


