Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “वोट चोरी” के खुलासे के बाद CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और निर्णयों की समीक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च

    September 29, 2026

    पक्की छत से मिला सुरक्षा और सम्मान, नरबदिया साहू के परिवार में आया नया उजाला

    September 29, 2026

    बिलासपुर में सोशल मीडिया रील्स का बढ़ता खुमार: हथियार लहराने से लेकर खुलेआम शराबखोरी तक, पुलिस जांच में जुटी

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • “वोट चोरी” के खुलासे के बाद CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और निर्णयों की समीक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च
    • पक्की छत से मिला सुरक्षा और सम्मान, नरबदिया साहू के परिवार में आया नया उजाला
    • बिलासपुर में सोशल मीडिया रील्स का बढ़ता खुमार: हथियार लहराने से लेकर खुलेआम शराबखोरी तक, पुलिस जांच में जुटी
    • सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ
    • ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
    • आयुष्मान भारत योजना बनी मददगार: बालोद जिला अस्पताल में जमुना बाई का सफल घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट)
    • पत्नी के करवा चौथ व्रत न रखने को हाईकोर्ट ने नहीं माना ‘क्रूरता’, बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के तलाक का फैसला किया रद्द
    • भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) स्क्रैप चोरी मामला: CBI करेगी जांच, गृह मंत्रालय ने जारी की राजपत्र अधिसूचना
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » “वोट चोरी” के खुलासे के बाद CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और निर्णयों की समीक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च
    बस्तर

    “वोट चोरी” के खुलासे के बाद CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और निर्णयों की समीक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 29, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    देश में एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने वाले एकतरफा, मनमाने और असंवैधानिक फैसलों से लोकतंत्र की हत्या हुई है- लालू राठौर

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने सोमवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा पर देश में वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार की तत्काल बर्खास्तगी, गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल के सभी फैसलों की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नया बस स्टैण्ड से कोलेट्रेट कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और भारतीय जनता पार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। CEC ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव हटाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर बीजापुर को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
    इसके पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि चुनाव आयोग के भीतर से जो चौंकाने वाला सच बाहर आया है, वह अब किसी से छिपा नहीं है। पिछले 10 महीनों में दो निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एकतरफा, मनमाने और असंवैधानिक फैसलों के खिलाफ कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की थी, ये सभी आपत्तियां लिखित में थीं जिन्हें सुना नहीं गया ये आयोग की आत्मा पर लगे घाव हैं।
    लालू राठौर ने यह भी आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर अनधिकृत रूप से नए नाम जोड़े गए, असली मतदाताओं के नाम काटे गए और पूरी IT व्यवस्था को दिल्ली में केंद्रित कर राज्य अधिकारियों को अंधेरे में रखा गया। दोनों आयुक्तों को जानबूझकर प्रक्रिया से बाहर रखा गया। यह कोई प्रशासनिक गलती नहीं बल्कि भाजपा और एक व्यक्ति को सत्ता का फायदा पहुंचाने के लिए पूरी चुनावी तंत्र का अपहरण है। उन्होंने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुरू से देश को बता रहे थे कि सत्तारूढ़ भाजपा के लिए “वोट चोरी” का पूरा कारखाना चल रहा है। आज आयोग के अंदर से निकला रिकॉर्ड उनके हर आरोप को सही साबित कर रहा है। चुनाव आयोग अब संवैधानिक संस्था नहीं रह गया, वह एक व्यक्ति की मुट्ठी में बंद मशीन बन चुका है।
    वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों ने लोकतंत्र की हत्या की है। मतदाता सूची के साथ खिलवाड़ देश के साथ खिलवाड़ है। इसलिए कांग्रेस पार्टी की मांग है, 1- ज्ञानेश कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त पद से तुरंत हटाया जाए। 2- उन पर वोट चोरी और संवैधानिक पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी हो। 3- उनके कार्यकाल में हुई मतदाता सूची की हर कटाई-छंटाई और हर आदेश की स्वतंत्र, पारदर्शी समीक्षा हो। 4- दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिले। कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में यह भी कहा कि यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। जब तक ज्ञानेश कुमार पद से नहीं हटते, जब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होती और जब तक वोट चोरी की पूरी साजिश की जांच नहीं होती कांग्रेस पार्टी का आंदोलन और प्रदर्शन जारी रहेगी।
    विरोध मार्च में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ीयम, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य लच्छू राम मौर्य, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, उसुर ब्लाक अध्यक्ष मनोज अवलम, गंगालूर ब्लाक अध्यक्ष मंगल राणा, भोपालपटनम ब्लाक अध्यक्ष अशोक मडे, ब्लाक अध्यक्ष कुटुरु शैलेश मंडावी, भैरमगढ़ ब्लाक अध्यक्ष नकुल ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्षा रिंकी कोरम, मद्देड़ ब्लाक अध्यक्ष मनोज यालम, पार्षद बेनहुर रावतिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्या सरिता चापा, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष सालिक नागवंशी, सहदेव नेगी, महामंत्री रत्ना सोढ़ी, महामंत्री पुरुषोत्तम सल्लूर, भैरमगढ़ महिला शहर अध्यक्ष मनीषा कोवा, असंगठित प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र वासम, श्यामू गुप्ता, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश मोरला, पार्षद बबीता झाड़ी, मगराज खत्री, गुड्डू कोरसा, बाबूलाल राठी, राजकुमार गुप्ता, अनीता तेलम, नवनीत नायडू, अल्वा मदनैया, सदानंद सैंड्रा, चापा सुरेंद्र, भीमा कट्टम, अनीता तेलम, सुनील उद्दे, सरोजनी कट्टम, पार्वती कश्यप, पार्षद विजार खान, शेख रज्जाक, अनिल पामभोई, अनीश खान, अनीता सोनला, शशि सुरति, गवरैया मडकम, जीवन सिरसान, रमेश यालम, अंगमपल्ली सेलमैया, विजय सोढ़ी, विजय कुड़ियम, सुखराम कुड़ियम, सोनू कट्टम, बदरू कुड़ियम, मंगू तेलम, मंगू कोरषा, परमानंद पटेल, विनोद तालुकदार, शंकर खटबीना सहित स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, फ्रंटल संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ तथा जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    संकट की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री साय

    September 28, 2026

    आत्मनिर्भरता की नई उड़ान: नारायणपुर की बसंती नाग ने चूजा पालन से बदली तकदीर, हर महीने कमा रही हैं 14-15 हजार रुपये

    September 23, 2026

    बैटरी चालित ट्रायसायकल से बदली नारायणपुर के सोमारू की जिंदगी: 75% अस्थिबाधित दिव्यांगता को मात देकर पाई आत्मनिर्भरता

    September 22, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,169

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,345

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    बस्तर

    “वोट चोरी” के खुलासे के बाद CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और निर्णयों की समीक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च

    By Khabar WorldSeptember 29, 20260

    देश में एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने वाले एकतरफा, मनमाने और असंवैधानिक फैसलों से लोकतंत्र…

    पक्की छत से मिला सुरक्षा और सम्मान, नरबदिया साहू के परिवार में आया नया उजाला

    September 29, 2026

    बिलासपुर में सोशल मीडिया रील्स का बढ़ता खुमार: हथियार लहराने से लेकर खुलेआम शराबखोरी तक, पुलिस जांच में जुटी

    September 29, 2026

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    “वोट चोरी” के खुलासे के बाद CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और निर्णयों की समीक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च

    September 29, 2026

    पक्की छत से मिला सुरक्षा और सम्मान, नरबदिया साहू के परिवार में आया नया उजाला

    September 29, 2026

    बिलासपुर में सोशल मीडिया रील्स का बढ़ता खुमार: हथियार लहराने से लेकर खुलेआम शराबखोरी तक, पुलिस जांच में जुटी

    September 29, 2026

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    September 29, 2026

    ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    September 29, 2026

    आयुष्मान भारत योजना बनी मददगार: बालोद जिला अस्पताल में जमुना बाई का सफल घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट)

    September 29, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.