खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले में फैमिली कोर्ट द्वारा पति के पक्ष में तलाक की डिक्री मंजूर करने के आदेश को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। पति की ओर से तर्क दिया गया था कि पत्नी करवा चौथ का व्रत बीच में ही तोड़ देती थी और कहती थी कि जब उसे साथ रहना ही नहीं है, तो व्रत का क्या फायदा? जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच ने पत्नी की अपील को स्वीकार करते हुए कहा कि पत्नी पर क्रूरता और परित्याग के आरोप साबित नहीं होते हैं।
महासमुंद निवासी दंपती की शादी 10 दिसंबर 2011 को गुरुद्वारा में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पति का आरोप है कि पत्नी कुछ महीनों बाद विवाद करने लगी थी। वह सास-ससुर का आदर नहीं करती थी। अक्सर बिना बताए या बिना पर्याप्त कारण के मायके चली जाती थी। पति ने यह भी कहा था कि पत्नी धार्मिक नियमों का पालन नहीं करती थी और करवा चौथ का व्रत बीच में ही यह कहकर तोड़ देती थी कि जब उसे साथ नहीं रहना, तो व्रत रखने से क्या फायदा। इसके अलावा पति ने पत्नी पर आईपीसी की धारा 498-ए के तहत झूठा आपराधिक मामला दर्ज कराने और घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराने को मानसिक क्रूरता बताया था।
पत्नी ने कहा वह हमेशा अपने वैवाहिक जीवन को बचाने और निभाने के लिए पूरी तरह तैयार रही है। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जाती थी और मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। उसने बताया कि 2 जुलाई 2018 को जब वह रसोई में थी, तब सास और देवरानी ने पैसे लाने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की और पति ने उसके बाल पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया, जिससे उसका एक दांत भी टूट गया था। वह किसी तरह वहां से निकलकर गुरुद्वारा पहुंची और परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा- वैवाहिक जीवन मे उतार-चढ़ाव, मतभेद और छोटे झगड़े क्रूरता नहीं हैं। पत्नी ने परेशानी के दौरान पुलिस में शिकायत की तो इसे भी क्रूरता तभी मानी जाएगी, जब क्रूरता आचरण इतना गंभीर हो कि साथ रहना मुश्किल हो जाए। मामले में पति के आरोप सामान्य किस्म के थे।
Trending
- सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ
- ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- आयुष्मान भारत योजना बनी मददगार: बालोद जिला अस्पताल में जमुना बाई का सफल घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट)
- पत्नी के करवा चौथ व्रत न रखने को हाईकोर्ट ने नहीं माना ‘क्रूरता’, बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के तलाक का फैसला किया रद्द
- भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) स्क्रैप चोरी मामला: CBI करेगी जांच, गृह मंत्रालय ने जारी की राजपत्र अधिसूचना
- राजधानी में गणेश विसर्जन के दौरान सनसनी: पंडरी में होर्डिंग पोल से गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान
- मुख्यमंत्री साय आज दो विभागों की करेंगे समीक्षा…
- मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल


