खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में विकास की बयार हर जरूरतमंद के द्वार तक पहुँच रही है। राज्य सरकार की सुशासन नीति से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के ऐसे हज़ारों परिवारों के सपने साकार हो रहे हैं, जो वर्षों से एक पक्की छत की आस में संघर्षरत थे। ऐसी ही एक सुखद और जीवन बदलने वाली कहानी नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत भरंडा की रहने वाली श्रीमती सोनिबाई पति संनु राम की है।
सोनिबाई और उनका परिवार सालों से कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। बारिश के दिनों में टपकती छत, कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरती रातें और तेज आंधियों का डर—हर मौसम उनके लिए एक नया इंतहान लेकर आता था। कच्चे घरौंदे में असुरक्षा और परेशानियों के बीच बीतते हर दिन के साथ एक सुरक्षित और पक्के मकान की आस धुंधली पड़ती जा रही थी। लेकिन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सोनिबाई के परिवार के लिए एक नया सवेरा और वरदान बनकर आई। योजना के तहत स्वीकृत राशि और प्रशासन की सहज प्रक्रिया से उनका पक्के घर का सपना हकीकत में बदल गया। जब घर की पक्की नींव पड़ी और छत ढली, तो केवल एक मकान ही नहीं खड़ा हुआ, बल्कि उस परिवार का आत्मसम्मान और नए कल का भरोसा भी सुदृढ़ हुआ।
अपनी खुशी और अनुभव साझा करते हुए श्रीमती सोनिबाई कहती हैं कि पुराने दिनों की तकलीफें याद कर आज भी मन सिहर उठता है। टपकती छत और कड़कड़ाती ठंड में नींद उड़ जाती थी। अब पक्का मकान मिलने से जिंदगी से असुरक्षा का साया हमेशा के लिए हट गया है। यह योजना हमारे जैसे गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुँचे। ग्राम भरंडा की सोनिबाई की यह सफलता की कहानी केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि राज्य सरकार के उस अटूट संकल्प की प्रतीक है, जो हर नागरिक को सम्मानजनक, सुरक्षित और खुशहाल जीवन देने के लिए कटिबद्ध है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- सेवा संकल्प अभियान: बीजापुर में भाजपा सोशल मीडिया टीम की महाबैठक, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने दिया जीत का मंत्र
- सेवा का संकल्प, विकास की धार- नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली
- बिजली बिल समाधान योजना: धमतरी के विशाल परिवार के जीवन में आया उजाला; 537 परिवार हुए पूरी तरह बकाया मुक्त
- सफलता की कहानी: राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदला जीवन, सारंगढ़ के किसान परदेशी लाल अब डेयरी से कमा रहे सालाना 10 लाख रुपये से अधिक
- सक्षम योजना’ का संबल और सफीना की बुलंद हौसले की उड़ान, बेबसी को पछाड़कर बनीं 100+ मुर्गियों व ईंट-भट्ठे की मालकिन
- आस की कच्ची छत से विश्वास के पक्के मकान तक: नारायणपुर की सोनिबाई के संघर्ष और पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी की पूरी कहानी
- महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन पर 50% छूट बनी वरदान: बिलासपुर की रचना सोनी ने बचाए ₹35,000, प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मिली रफ्तार


