खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेमेतरा में *‘मेरे सपनों का भारत’* विषय पर ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की तस्वीर उकेरी। किसी छात्रा ने डिजिटल क्लासरूम और अंतरिक्ष में तिरंगा लहराते भारत का चित्र बनाया, तो किसी ने ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, स्वच्छ गांव, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ और महिला सशक्तिकरण से सशक्त होते भारत को कैनवास पर उतारा।
छात्राओं ने कृषि, उद्योग, प्रौद्योगिकी, ग्रीन इकोनॉमी, योग-आयुर्वेद-संस्कृति, रक्षा-सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वांटम एवं स्पेस टेक्नोलॉजी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर अपनी सोच को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की जिला संयोजक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने छात्राओं की प्रतिभा को सराहा। उन्होंने कहा कि बेटियां आज केवल सपने नहीं देख रही हैं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका भी तय कर रही हैं। उनके चित्रों में आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत और संस्कारवान भारत की स्पष्ट झलक दिखती है।
विद्यालय की प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में राष्ट्रबोध, रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति को बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
Trending
- इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ‘फंदा निरोधक एवं बाघ निगरानी’ पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: 100 से अधिक वनकर्मियों ने ली ट्रेनिंग
- ‘छात्रों की गूंज’ विवाद पर CM साय का कड़ा प्रहार: “नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिरा रहे राहुल गांधी”
- बिहान योजना से बदली चुकतीपानी की बबली यादव की तकदीर: मल्टीपल आजीविका मॉडल से कमा रहीं हर महीने ₹10,000
- छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ बना जनआंदोलन: मुख्य सचिव विकासशील ने समीक्षा बैठक में दिए विस्तृत निर्देश
- मेरे सपनों का भारत : कन्या शाला की छात्राओं ने खींची रेखा, ड्रॉइंग-पेंटिंग से उकेरी 2047 के विकसित भारत की तस्वीर
- विशेष लेख – “सेवा संकल्प अभियान” छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट


