खबर वर्ल्ड न्यूज-भाटापारा। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के सिंगापुर गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजा राम उर्फ चोटी साहू पिता महत्तर उर्फ बनिया साहू उम्र करीब 52 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में किसी अज्ञात आरोपी द्वारा भारी पत्थर से चेहरे पर हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।
पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह सूचना मिली कि सिंगापुर गांव में कोदवा जाने वाले रोड स्थित इन्द्रा कॉलोनी में राजा राम उर्फ चोटी साहू मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीओपी भाटापारा के साथ थाना भाटापारा ग्रामीण, पुलिस सहायता केंद्र निपनिया, एफएसएल और साइबर सेल बलौदाबाजार की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में वारदात 19 और 20 सितंबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है। आशंका है कि आरोपी ने भारी और वजनी पत्थर से मृतक के चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाके में गहन छानबीन कर रही है। मामले से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। एफएसएल और साइबर सेल की मदद से तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- बिश्नोई गैंग का खौफ या फिर बड़ी साजिश? रायपुर के ढेबर परिवार से 50 करोड़ रुपए की रंगदारी, पुलिस जांच में जुटी
- बालोद में विश्वकर्मा पूजा के दौरान दो मासूम बच्चियों से हैवानियत: आरोपी ललित ठाकुर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- मंच पर दिखेगा हौसले का हुनर- ‘मिस दिव्यांग सुंदरी छत्तीसगढ़ 2026’ में प्रदेशभर की प्रतिभागी दिखाएंगी आत्मविश्वास और प्रतिभा
- डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
- लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
- वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
- मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने


