खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एक ओर राजस्थान से मानसून की विदाई का दौर शुरू हो चुका है।वहीं छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों भारी बारिश के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी में नया मौसमी सिस्टम बनने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 22 सितंबर से मानसून की रफ्तार बढ़ेगी और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बन रही है।
रविवार को आप भी अगर पिकनिक का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौसम अपडेट आपके लिए काम का साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अनेक स्थानों पर आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। साथ ही एक-दो स्थानों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिर सकती है। अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं.
मौसम विभाग ने रविवार सुबह कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और गरियाबंद में 40-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर से अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में कम दाब बना हुआ, जिसके 24 घंटे में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके आगे बढ़ने और मजबूत होने पर यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी में अवदाब का रूप ले सकता है। इसके चलते 22 से 25 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश की संभावना जताई है, जबकि 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि 29 सितंबर के बाद छत्तीसढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है।
राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए जारी मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक आज बादल छाए रह सकते हैं। बादल गरजने-चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। राजनांदगांव, माना और बिलासपुर में 34 डिग्री सेल्सियस और पेण्ड्रा रोड में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानपुर में सबसे ज्यादा 6 सेमी बारिश दर्ज हुई। नारायणपुर में 4 सेमी, दुर्गकोंदल, अंतागढ़, रायपुर शहर, लालपुर थाना और पखांजूर में 3-3 सेमी बारिश हुई। रायपुर शहर में 3 सेमी बारिश के बावजूद दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


