Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएम जनमन योजना से संवर रहा सरगुजा का ‘वन केशमा’, पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिली पक्के घर की सुरक्षा और सम्मान

    September 19, 2026

    सेवा सेतु: छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन का नया युग; एक ही मंच पर मिल रहीं 900 से अधिक सरकारी सुविधाएं

    September 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • पीएम जनमन योजना से संवर रहा सरगुजा का ‘वन केशमा’, पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिली पक्के घर की सुरक्षा और सम्मान
    • सेवा सेतु: छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन का नया युग; एक ही मंच पर मिल रहीं 900 से अधिक सरकारी सुविधाएं
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ
    • सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए संवेदनशील पहल, सी.पी. चेयर से आसान होगा रोजमर्रा का जीवन
    • ‘सेवा संकल्प अभियान’ का असर: 1 साल से परेशान 9 वर्षीय दीपेश को महज 2 घंटे में मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र, कैलिपर का लिया गया नाप
    • सेवा संकल्प अभियान का धरातल पर असर: बलरामपुर में धुएं के ज़हर से मिली मुक्ति, उज्ज्वला योजना से रोशन हुईं 50,000+ महिलाओं की रसोइयां
    • झीरम घाटी कांड: NIA कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट कांग्रेस, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन और कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी
    • कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » ‘सेवा संकल्प अभियान’ का असर: 1 साल से परेशान 9 वर्षीय दीपेश को महज 2 घंटे में मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र, कैलिपर का लिया गया नाप
    दुर्ग

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ का असर: 1 साल से परेशान 9 वर्षीय दीपेश को महज 2 घंटे में मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र, कैलिपर का लिया गया नाप

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 19, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    शिविर में त्वरित राहत मिलने पर परिजनों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

    खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। राज्य शासन द्वारा जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ संचालित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ से बालोद जिले में जरूरतमंदों की राह आसान हो रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘दिव्यांगजन सहयोग कार्यक्रम’ के अंतर्गत लगे विशेष शिविर में डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत खोलझर के आश्रित ग्राम लुरकाझर निवासी 09 वर्षीय बालक दीपेश कुमार को त्वरित राहत मिली।
    साल भर से प्रमाण पत्र के लिए परेशान हो रहे इस बालक के परिजनों को शिविर में मेडिकल बोर्ड की टीम के द्वारा मात्र दो घंटे के भीतर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया, साथ ही उसे सहजता से चलने-फिरने योग्य बनाने के लिए कैलिपर का नाप भी लिया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम लुरकाझर का दीपेश गांव में खेलते समय अचानक गिर पड़ा था, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आ गई थी। गंभीर चोट के चलते उसका चलना-फिरना दूभर हो गया। लगभग एक वर्ष तक लगातार चले उपचार के बाद भी वह पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका और चलने के लिए सहारे का मोहताज होकर दिव्यांगता की श्रेणी में आ गया। बालक के परिजन बीते एक वर्ष से उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन आने-जाने में हो रही दिक्कतों के कारण प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था।
    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित विशेष शिविर दीपेश और उसके परिवार के लिए एक बड़ा संबल बनकर सामने आया। यहां शिविर में गांव से आने-जाने के लिए निःशुल्क बस की व्यवस्था की गई। जिसमें वे आसानी से शिविर पहुँचे तथा शिविर में उपस्थित मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दीपेश की स्थिति का प्राथमिकता के आधार पर गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकीय औपचारिकताएं तेजी से पूरी करते हुए डॉक्टरों ने महज 2 घंटे के भीतर दीपेश को दिव्यांगता प्रमाण पत्र तैयार कर सौंप दिया। इसके अतिरिक्त, बालक के भविष्य में सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम द्वारा उसके पैरों का नाप लेकर कैलिपर निर्माण की प्रक्रिया भी मौके पर ही पूरी की गई।
    एक ही दिन में प्रमाण पत्र और कैलिपर की स्वीकृति मिलने से दीपेश के परिजनों की चिंता दूर हुई और उनके चेहरे पर संतोष की चमक दिखाई दी। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित दिव्यांगजन सहयोग कार्यक्रम में प्रशासन की इस त्वरित और संवेदनशील पहल से अभिभूत होकर बालक के परिजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शिविर ने उनके बच्चे की समस्या के निराकरण की ओर नई उम्मीद जगा दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू होकर पलटी DRD कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस, 1 की मौत, 20 से अधिक घायल

    September 19, 2026

    बच्चों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया उत्साह

    September 18, 2026

    भिलाई इस्पात संयंत्र स्क्रैप चोरी मामला: रायपुर पावर एंड स्टील के दो डायरेक्टर गिरफ्तार, अब तक 19 पर शिकंजा

    September 18, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,167

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,344

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    सरगुजा

    पीएम जनमन योजना से संवर रहा सरगुजा का ‘वन केशमा’, पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिली पक्के घर की सुरक्षा और सम्मान

    By Khabar WorldSeptember 19, 20262

    सेवा संकल्प से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी कच्चे घर की परेशानियां हुईं दूर,…

    सेवा सेतु: छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन का नया युग; एक ही मंच पर मिल रहीं 900 से अधिक सरकारी सुविधाएं

    September 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ

    September 19, 2026

    सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए संवेदनशील पहल, सी.पी. चेयर से आसान होगा रोजमर्रा का जीवन

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    पीएम जनमन योजना से संवर रहा सरगुजा का ‘वन केशमा’, पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिली पक्के घर की सुरक्षा और सम्मान

    September 19, 2026

    सेवा सेतु: छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन का नया युग; एक ही मंच पर मिल रहीं 900 से अधिक सरकारी सुविधाएं

    September 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ

    September 19, 2026

    सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए संवेदनशील पहल, सी.पी. चेयर से आसान होगा रोजमर्रा का जीवन

    September 19, 2026

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ का असर: 1 साल से परेशान 9 वर्षीय दीपेश को महज 2 घंटे में मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र, कैलिपर का लिया गया नाप

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प अभियान का धरातल पर असर: बलरामपुर में धुएं के ज़हर से मिली मुक्ति, उज्ज्वला योजना से रोशन हुईं 50,000+ महिलाओं की रसोइयां

    September 19, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.