खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में बेलगाम रफ्तार शनिवार को सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का कारण बन गई। कर्मचारियों से भरी बस करहीभदर के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस धमतरी की डीआरडी कंपनी की बताई जा रही है। बस में कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारी सवार थे। शनिवार सुबह बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान करहीभदर के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
हादसे के बाद शव को बस से बाहर निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि शव को बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा। वहीं घायलों को तत्काल एंबुलेंस 108 की मदद से बालोद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है।
फिलहाल हादसे की सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर बस की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
बालोद में सुबह-सुबह हुए इस सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और मृतक की पहचान के साथ हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Trending
- रायगढ़ घराने की कथक परंपरा से सजी चक्रधर समारोह की 5वीं संध्या: अंजिनी मिश्रा की कृष्ण वंदना और ठुमरी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
- सेवा संकल्प अभियान का प्रभाव: रायगढ़ के गजेंद्र जाटवर को मिला पीएम आवास योजना का लाभ, असुरक्षा से सम्मानजनक जीवन का सफर
- सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
- संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री रामविचार नेताम
- सेवा संकल्प अभियान: नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय
- सरगुजा में ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर महिला लेक्चरर से 55 लाख की ठगी, जिला स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR
- बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू होकर पलटी DRD कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस, 1 की मौत, 20 से अधिक घायल
- आज राधा अष्टमी की पूजा में इन 7 चीजों को जरुर करें शामिल, भूल न जाएं ये सामग्री


