खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पुलिस ने एनडीपीएस के अलग-अलग मामलों में जब्त करीब 2.15 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन के कुल 77 मामलों में जब्त गांजा, हशीश, डोडा, अफीम, नशीली गोलियां और अन्य सामग्री को इंडस्ट्रियल फर्नेस में जलाकर नष्टीकरण किया गया। पुलिस के मुताबिक इस कार्रवाई के दौरान कुल 438.764 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया। इसके साथ ही 7.795 किलोग्राम डोडा, 1.015 किलोग्राम हशीश और 900 ग्राम अफीम को भी फर्नेस में डालकर नष्ट किया गया। इसके अलावा बड़ी संख्या में जब्त नशीली दवाओं का भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत डिस्पोजल किया गया।
कार्रवाई में कुल 25,773 नशीली टेबलेट और 875 कैप्सूल नष्ट किए गए। इसके अलावा सिरप और खांसी की दवाओं को भी डिस्पोज किया गया। पूरी प्रक्रिया सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों के तहत की गई। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई। तीनों जोन से जब्त सामग्री को फर्नेस तक पहुंचाया गया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उसे नष्ट किया गया।
सेंट्रल जोन के 37 मामलों में जब्त 143.895 किलो गांजा, 2,349 टेबलेट, 9 सिरप और 228 कैप्सूल नष्ट किए गए। वहीं नॉर्थ जोन के 19 मामलों में 86.950 किलो गांजा, 1.015 किलो हशीश, 19,794 टेबलेट, 294 नग खांसी की दवा, 900 ग्राम अफीम और 647 कैप्सूल का नष्टीकरण किया गया। इसी तरह वेस्ट जोन के 21 मामलों में जब्त 207.919 किलो गांजा, 7.795 किलो डोडा और 3,630 टेबलेट फर्नेस में नष्ट की गईं। इस तरह तीनों जोन के कुल 77 एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों और नशीली दवाओं का डिस्पोजल किया गया। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही विभिन्न मामलों में जब्त मादक पदार्थों का नियमों के अनुसार नष्टीकरण भी किया जा रहा है।
Trending
- रायगढ़ घराने की कथक परंपरा से सजी चक्रधर समारोह की 5वीं संध्या: अंजिनी मिश्रा की कृष्ण वंदना और ठुमरी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
- सेवा संकल्प अभियान का प्रभाव: रायगढ़ के गजेंद्र जाटवर को मिला पीएम आवास योजना का लाभ, असुरक्षा से सम्मानजनक जीवन का सफर
- सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
- संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री रामविचार नेताम
- सेवा संकल्प अभियान: नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय
- सरगुजा में ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर महिला लेक्चरर से 55 लाख की ठगी, जिला स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR
- बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू होकर पलटी DRD कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस, 1 की मौत, 20 से अधिक घायल
- आज राधा अष्टमी की पूजा में इन 7 चीजों को जरुर करें शामिल, भूल न जाएं ये सामग्री


