खबर वर्ल्ड न्यूज-आरंग। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में एक सनसनीखेज और खौफनाक वारदात सामने आई है। चरित्र शंका और अवैध संबंध के शक के चलते एक किराएदार ने अपने ही मकान मालिक की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अभिषेक कुमार झा ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम गनौद (थाना राखी) निवासी वेद राम साहू (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू (उम्र 25 वर्ष), पिता नरेंद्र कुमार धीवर है। आरोपी मूल रूप से ग्राम धमनी भाटापारा (वार्ड नंबर 2), थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर का निवासी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पुरुषोत्तम धीवर पिछले एक-दो सालों से मृतक वेद राम साहू के मकान में किराए से रहकर ऑटो पार्ट्स की दुकान चला रहा था। इसी दौरान मकान मालिक वेद राम साहू को अपनी पत्नी के साथ किराएदार पुरुषोत्तम के अवैध संबंध होने का गहरा शक हो गया था।
पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मकान मालिक वेद राम साहू और किराएदार पुरुषोत्तम के बीच अक्सर कहासुनी और तनाव की स्थिति बनी रहती थी। वेद राम साहू आए दिन आरोपी के साथ गाली-गलौज और विवाद करता था।
घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई। आवेश में आकर आरोपी पुरुषोत्तम धीवर ने मकान मालिक वेद राम साहू का गला कसकर दबा दिया, जिससे दम घुटने के कारण वेद राम साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना आज सुबह लगभग 11:30 बजे राखी थाना पुलिस को मिली। सूचना पाते ही पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। क्राइम सीन का मुआयना करने और आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी व विवेचनात्मक कार्रवाई जारी रखी है।
Trending
- रायगढ़ घराने की कथक परंपरा से सजी चक्रधर समारोह की 5वीं संध्या: अंजिनी मिश्रा की कृष्ण वंदना और ठुमरी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
- सेवा संकल्प अभियान का प्रभाव: रायगढ़ के गजेंद्र जाटवर को मिला पीएम आवास योजना का लाभ, असुरक्षा से सम्मानजनक जीवन का सफर
- सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
- संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री रामविचार नेताम
- सेवा संकल्प अभियान: नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय
- सरगुजा में ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर महिला लेक्चरर से 55 लाख की ठगी, जिला स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR
- बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू होकर पलटी DRD कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस, 1 की मौत, 20 से अधिक घायल
- आज राधा अष्टमी की पूजा में इन 7 चीजों को जरुर करें शामिल, भूल न जाएं ये सामग्री


