खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खारून नदी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एनीकेट पार करते समय एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
यह पूरा मामला रानितराई थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटन के ओदरागहन का है। मृतक की पहचान धमतरी जिले के ग्राम तर्रागोंदी निवासी सुरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 17 सितंबर की रात लगभग 7 बजे सुरेंद्र बाइक से खारून नदी में एनीकेट पार कर रहा था, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण सुरेंद्र गिर गया और डूब गया।
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रानितराई थाना पुलिस और एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची। फिर एक्सपर्ट डीप डाइवर्स ने सघन अभियान चलाया और बड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढ निकाला। फिलहाल शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


