नई दिल्ली। दादी-नानी के नुस्खे आज के समय में आयुर्वेदिक दवा और उपचार बन चुके हैं। जो उपचार पहले जमाने में आपकी दादी और नानी घर में मौजूद घरेलू सामग्रियों से कर दिया करती थीं। आज उसी की लाखों रुपये खर्च करके पढ़ाई कर लोग आयुर्वेदिक डॉक्टर बनते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं आपके घर के किचन में रखी एक छोटी सी लहसुन की कली के बारे में। जो पेट दर्द से लेकर जोड़ों के दर्द में भी काफी कारगर है।
जानिए क्यों है गुणकारी
इस पर विशेष जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वरुण कुमार झा बताते हैं कि आयुर्वेद में लहसुन को महा-औषधि कहा जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक स्वाद के छह रस होते हैं, लहसुन में से मात्र एक रस यानी अम्ल रस की ही कमी होती है, बाकी पांच रस उसमें मौजूद रहते हैं। यही कारण है कि इसे इतना गुणकारी माना गया है। डॉ. झा बताते हैं कि लहसुन को पीसकर किसी भी तरह के दर्द वाली जगह पर मालिश करने से तुरंत आराम मिलता है। खासकर जोड़ों के दर्द, सूजन और गठिया के रोगियों के लिए लहसुन का तेल बहुत फायदेमंद होता है।
शुगर, कोलेस्ट्रॉल से लेकर दिल की बीमारियों में कारगर
पेट से संबंधित रोगों में भी लहसुन का प्रयोग बहुत कारगर है। गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में लहसुन का नियमित सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह पेट में बनने वाली गैस को खत्म करता है। इतना ही नहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लहसुन काफी फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
चिकिस्तक से परामर्श जरूर लें
डॉ. झा सलाह देते हैं कि रोज सुबह खाली पेट एक-दो कली कच्चा लहसुन गुनगुने पानी के साथ खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
Trending
- आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
- डीडी नगर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला, NIT पासआउट युवक गिरफ्तार
- मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक ED की ताबड़तोड़ छापेमारी: प्रशासनिक अधिकारियों, होटल कारोबारी और महादेव सट्टा ऐप से जुड़े 9 फर्मों पर शिकंजा
- छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी: सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री के नीचे, अंबिकापुर 9.2°C के साथ सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क
- दुर्ग-भिलाई में कांग्रेस की ‘मेगा संगठनात्मक कसरत’: प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज 4 नगरीय निकायों के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज के दौरे पर


