खबर वर्ल्ड न्यूज-आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बनचरौदा में गुरुवार को एक शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव गांव के मुक्तिधाम के पास सीसी रोड के अंतिम छोर पर बरामद हुआ। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए जाने के बाद पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
आरंग थाना प्रभारी नरेश साहू के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों को मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान शिवकुमार चन्द्राकर (47) निवासी डगनिया (चंपारण) के रूप में हुई है। जो कुम्हारी के शासकीय विद्यालय में पदस्थ थे।
पुलिस के मुताबिक, मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना स्थल के पास ही मृतक का मोटर साइकिल खड़ी हुई मिली है। घटना की संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है।
पुलिस आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने के साथ ही ग्रामीणों और संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों तथा मृतक के संपर्क में रहे लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों और घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Trending
- पंडरिया में पत्रकार को जान से मारने की धमकी का मामला; 7 दिन बाद भी पुलिस जांच सुस्त, CCTV फुटेज और बयानों पर अब तक सन्नाटा
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद में मनाया गया महोत्सव
- श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- वसुंधरा परियोजना-राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण
- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश
- सेवा संकल्प अभियान : केन्द्र की आजीविका मिशन और बिहान के सहयोग से सीता मरावी ने रचा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
- सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लखपति दीदी’ संकल्प से आत्मनिर्भरता की राह पर रानू कैवर्त
- मुक्तिधाम के पास खून से लथपथ मिला शिक्षक का शव, सिर पर जानलेवा हमले के निशान; एफएसएल और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा


