खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले में मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना बोराई पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11.33 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में की गई। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15.09.2026 को थाना प्रभारी बोराई और थाना बोराई स्टाफ द्वारा बैरियर नाका बोराई के पास संदिग्ध वाहनों और यात्रियों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान उड़ीसा से धमतरी की ओर आ रही यात्री बस क्रमांक CG 04 EA 2476 को रोककर जांच की गई।
जांच के दौरान बस में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
निखिल वर्मा, उम्र 26 वर्ष, पिता राजेश वर्मा, निवासी सतवास, थाना सतवास, जिला देवास (म.प्र.)
मोहित गोदरा, उम्र 28 वर्ष, पिता प्रेमनारायण, निवासी गोलागुठान, थाना सतवास, जिला देवास (म.प्र.)
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना बोराई में अपराध क्रमांक 16/26, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। धमतरी पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों और अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


