खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीएम आवास को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत जारी है। मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच बहस की तारीख को लेकर एक तरफ जहां तारीख का इंतजार किया जा रहा है, इस बीच भाजपा ने कांग्रेस या कहें भूपेश बघेल पर सोशल मीडिया में पोस्टर जारी कर फिर से हमला कर दिया है।
छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सोशल मीडिया में पीएम आवास को लेकर कांग्रेस पर या कहें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। पोस्टर में कांग्रेस के कुशासन और भाजपा के सुशासन का फर्क दिखाया गया है, जिसमें एक तरफ जहां पूर्व सीएम भूपेश बघेल के हाथ में आवास रद्द का पर्चा दिखाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी देते नजर आ रहे हैं।
भाजपा ने पोस्टर से साथ लिखा है कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश के जरूरतमंद परिवार मन के पक्का घर के हक ला छीन ले गे रिहिस, फेर आज सुशासन के सरकार म गरीब परिवार मन के सपना साकार होवत हे। माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के प्रयास ले प्रदेश ला 3.65 लाख अतिरिक्त पीएम आवास के स्वीकृति मिलिस। अब गांव-गांव म बनत हे पक्का घर, बढ़त हे रोजगार अउ मजबूत होवत हे परिवार मन के भविष्य। इही तो फर्क हे… कांग्रेस के कुशासन अउ भाजापा के सुशासन म।
Trending
- पीएम आवास पर छत्तीसगढ़ में पोस्टर वार: भाजपा ने ‘कुशासन vs सुशासन’ का आंकड़ा जारी कर भूपेश बघेल को घेरा
- गणेश चतुर्थी 2026: मोदक से लेकर सात्विक थाली तक, बप्पा को लगाएं इन 5 खास चीज़ों का महाभोग
- भारत बनाम अफगानिस्तान: दिल्ली में पहले T20 मैच का रोमांच, जानें संभावित प्लेइंग-11, पिच मिजाज और प्रिडिक्शन
- बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का महातूफान: 37वें दिन छापे 18.50 करोड़, 200 करोड़ क्लब से महज एक कदम दूर
- रोटी में घी लगाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें इसके फायदे
- छत्तीसगढ़ न्याय व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: नए पोर्टफोलियो जजों की तैनाती के साथ कई जिलों के न्यायिक अधिकारी बदले
- महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की जब्ती, ओडिशा से गुजरात भेजा जा रहा 120 किलो गांजा जब्त
- छत्तीसगढ़ में मानसूनी सिस्टम सक्रिय: रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में आज भी झमाझम बारिश के आसार; सोमवार से मिल सकती है राहत


