खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुन्द। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनएच-53 पर एक कंटेनर से 120.060 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 60 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है। मामले में कंटेनर चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर वाहन में गांजे की बड़ी खेप ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर लाई जा रही है।
सूचना के आधार पर सिंघोड़ा पुलिस ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास घेराबंदी की। कुछ समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार हरे-पीले रंग का कंटेनर वाहन क्रमांक CG06 AV 4815 वहां पहुंचा। वाहन में दो लोग सवार थे।
पुलिस ने कंटेनर को रोककर चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम वसीम शाह। वहीं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अय्युब खान निवासी गुजरात बताया। पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान कंटेनर के डाले में रखी चार प्लास्टिक बोरियों से कुल 120.060 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे की इस खेप को संबलपुर, ओडिशा से गुजरात ले जा रहे थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजे के साथ दो मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा कंटेनर वाहन भी जब्त किया। पुलिस के अनुसार, जब्त सामान में 120.060 किलो गांजा, जिसकी कीमत 60,03,000 रुपये, दो मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 5,500 रुपये और कंटेनर वाहन क्रमांक CG06 AV 4815, जिसकी कीमत 10,00,000 रुपये है। इस तरह पुलिस ने गांजा, मोबाइल और कंटेनर समेत कुल 70,08,500 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों में गुजरात के खेड़ा जिले के निवासी वसीम शाह, पिता सबीर शाह, उम्र 38 वर्ष, और गुजरात के आनंद जिले के निवासी अय्युब खान, पिता मेहताब खान, उम्र 56 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)ii(C) के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर सिंघोड़ा थाने में मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब गांजे की तस्करी से जुड़े स्रोत और इसके गंतव्य समेत मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Trending
- गणेश चतुर्थी 2026: मोदक से लेकर सात्विक थाली तक, बप्पा को लगाएं इन 5 खास चीज़ों का महाभोग
- भारत बनाम अफगानिस्तान: दिल्ली में पहले T20 मैच का रोमांच, जानें संभावित प्लेइंग-11, पिच मिजाज और प्रिडिक्शन
- बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का महातूफान: 37वें दिन छापे 18.50 करोड़, 200 करोड़ क्लब से महज एक कदम दूर
- रोटी में घी लगाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें इसके फायदे
- छत्तीसगढ़ न्याय व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: नए पोर्टफोलियो जजों की तैनाती के साथ कई जिलों के न्यायिक अधिकारी बदले
- महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की जब्ती, ओडिशा से गुजरात भेजा जा रहा 120 किलो गांजा जब्त
- छत्तीसगढ़ में मानसूनी सिस्टम सक्रिय: रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में आज भी झमाझम बारिश के आसार; सोमवार से मिल सकती है राहत
- उरकुरा यार्ड रीमॉडलिंग: छत्तीसगढ़ में रेल यातायात प्रभावित, दो दिनों में 10 पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द


