खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। जिले के ग्राम जैतपुरी में धान के खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ इससे पहले भी गांव में कई बार नजर आ चुका है, और अब तक करीब 4 से 5 बकरियों का शिकार कर चुका है।
जैतपुरी गांव भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र से लगा हुआ है। तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग द्वारा ट्रेंकूलाइजेशन की तैयारी की जा रही है।
मौके पर वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल सहित वन विभाग की टीम मौजूद है। तेंदुए को बेहोश करने के लिए रायपुर के जंगल सफारी से ट्रेंकूलाइजेशन गन मंगाई जा रही है। विभाग के अनुसार, गन को मौके तक पहुंचने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है।
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। वहीं, मौके पर तेंदुए को देखने और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी जुटे हुए हैं। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुए के नजदीक नहीं जाने की अपील की जा रही है।
Trending
- राइफल सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: CISF कैंप में AK-47 से चलीं 2 गोलियां, प्रधान आरक्षक की मौत; FSL जांच शुरू
- पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- कोरबा-अंबिकापुर हाईवे पर पेट्रोल-डीजल टैंकर में लगी भीषण आग: बाल-बाल बचे चालक और परिचालक
- संवेदनशीलता की मिसाल: दुर्घटना पीड़ित शशिकांत को मिला नया जीवनदान, मुख्यमंत्री साय ने स्वीकृत किए ₹4 लाख; एम्स रायपुर में इलाज शुरू
- रायपुर जिले में तीन नए स्थानीय अवकाशों का ऐलान: नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
- सीएम विष्णु देव साय आज रायपुर के जोरा मॉल में देखेंगे ‘हनुमान अंश’, फिल्म को टैक्स फ्री करने की तैयारी
- गणेश चतुर्थी पर सुबह 11 बजे नहीं कर पाए गणपति स्थापना तो इन 3 शुभ मुहूर्त में घर ला सकते हैं बप्पा
- 47 साल के इमरान ताहिर का ऐतिहासिक महा-रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में फाइफर लेने वाले बने सबसे उम्रदराज गेंदबाज


