खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के रणजी खिलाड़ी और बाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष पांडेय अब ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ इंडिया-A टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। बीसीसीआई ने उन्हें देवदत्त पडिक्कल की कप्तानी वाली इंडिया-A टीम में शामिल किया है। आयुष का लगातार दूसरी बार इंडिया-A टीम में चयन हुआ है। इससे पहले जून 2026 में वह श्रीलंका-A के खिलाफ चार दिवसीय सीरीज में भी इंडिया-A टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
भारत-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच दो चार दिवसीय मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे। पहला मैच 22 से 25 सितंबर और दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा। इस सीरीज के लिए देवदत्त पडिक्कल को कप्तान और साई सुदर्शन को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में अमन मोखड़े, आयुष पांडेय, यश राठौड़, शेख राशीद, कुमार कुशाग्र, एन. जगदीशन, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, नचिकेत भुटे और वी. वैशाक भी शामिल हैं।
रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में आयुष पांडेय ने छत्तीसगढ़ की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 मैचों की 13 पारियों में 57.30 की औसत से 577 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे। मुंबई के खिलाफ उन्होंने 183 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनके इस प्रदर्शन के बाद उन्हें दलीप ट्रॉफी के लिए भी चुना गया था। दलीप ट्रॉफी में आयुष ने 2 मैचों की 3 पारियों में 53.92 की औसत से 102 रन बनाए।
Trending
- राइफल सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: CISF कैंप में AK-47 से चलीं 2 गोलियां, प्रधान आरक्षक की मौत; FSL जांच शुरू
- पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- कोरबा-अंबिकापुर हाईवे पर पेट्रोल-डीजल टैंकर में लगी भीषण आग: बाल-बाल बचे चालक और परिचालक
- संवेदनशीलता की मिसाल: दुर्घटना पीड़ित शशिकांत को मिला नया जीवनदान, मुख्यमंत्री साय ने स्वीकृत किए ₹4 लाख; एम्स रायपुर में इलाज शुरू
- रायपुर जिले में तीन नए स्थानीय अवकाशों का ऐलान: नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
- सीएम विष्णु देव साय आज रायपुर के जोरा मॉल में देखेंगे ‘हनुमान अंश’, फिल्म को टैक्स फ्री करने की तैयारी
- गणेश चतुर्थी पर सुबह 11 बजे नहीं कर पाए गणपति स्थापना तो इन 3 शुभ मुहूर्त में घर ला सकते हैं बप्पा
- 47 साल के इमरान ताहिर का ऐतिहासिक महा-रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में फाइफर लेने वाले बने सबसे उम्रदराज गेंदबाज


