खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोग उसम भरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में वर्षा की गतिविधि शून्य जैसी रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में 9 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं 10 सितंबर से प्रदेश में बारिश की रफ्तार बढ़ने के आसार हैं। 12 सितंबर से दक्षिणी भाग बस्तर क्षेत्र में मध्यम से भारी और एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।
प्रदेश में मंगलवार को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनन्दगांव में 34.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड और दुर्ग में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायपुर में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। बुधवार सुबह धूप निकली है। मौसम विभाग ने आज बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस बने रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है,यह 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, मुजफ्फरपुर, बस्ती, डेहरी, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी-उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर आंध्र प्रदेश तट- दक्षिण ओडिशा तट के ऊपर 11 सितंबर को बनने की संभावना है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


