नई दिल्ली। आजकल लोग सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में प्राकृतिक और पौष्टिक चीजों को शामिल कर रहे है। इन्हीं में एक नाम अलसी के बीज का भी है। आकार में छोटे दिखने वाले अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते है। आयुर्वेद में भी अलसी का उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है। इसमें फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते है। हालांकि इसका सेवन हमेशा सही मात्रा और विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार करना चाहिए।
रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय ) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि अलसी के बीज में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से संतुलित मात्रा में अलसी का सेवन करने से पेट साफ रखने और कब्ज जैसी समस्या से बचाव में सहायता मिल सकती है। इसे पीसकर या भूनकर खाने से कई लोग अपनी डाइट में आसानी से शामिल करते है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना जाता है। संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली के साथ अलसी को डाइट में शामिल करना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि दिल से जुड़ी बीमारी या किसी अन्य गंभीर समस्या से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
वजन नियंत्रित करने में मिल सकती है मदद
जो लोग वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं, उनके लिए भी अलसी उपयोगी हो सकती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम हो सकती है। लेकिन केवल अलसी खाने से वजन कम नहीं होता। इसके साथ संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम भी जरूरी है।
त्वचा और शरीर के लिए भी उपयोगी
अलसी में मौजूद पोषक तत्व शरीर की सामान्य सेहत को बनाए रखने में सहायक हो सकते है। कई लोग इसे त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद मानते है। अलसी के बीज को पानी, दही, सलाद या अन्य खाद्य पदार्थों के साथ डाइट में शामिल किया जा सकता है।
सेवन करते समय रखें सावधानी
अलसी का जरूरत से ज्यादा सेवन पेट से जुड़ी परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए इसकी मात्रा सीमित रखें और पर्याप्त पानी पिएं। गर्भवती महिलाओं, किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों या नियमित दवाएं लेने वालों को इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या आयुष विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।
Trending
- छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसा चुनावी शिकंजा, 13 प्रमुख निकायों में पर्यवेक्षक तैनात
- रायपुर केंद्रीय जेल के बंदियों का अनूठा प्रयास: 500 ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं से गूंजेगा ‘आस्था और पर्यावरण संरक्षण’ का संदेश
- नगर पंचायत जरहागांव में चला विशेष स्वच्छता अभियान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
- जसम की रायपुर ईकाई द्वारा काव्य गोष्ठी: कवियों और शायरों ने बांधा समां
- सरगुजा एकलव्य आवासीय विद्यालय मामला: सीएम विष्णु देव साय का कड़ा रुख, कलेक्टर से सीधी बात कर जांच और तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में दर्ज कराने की कवायद तेज: राज्यपाल रमेन डेका का ऐतिहासिक आश्वासन, बनेगी विशेष समिति
- बहता पानी लाया खुशहाली: कुकरेल में 200 से अधिक फार्म पॉन्ड बने जल संरक्षण और आजीविका का सशक्त मॉडल
- शरिया कोर्ट को विवाह विच्छेद या वैवाहिक दर्जा तय करने का कानूनी अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला


