खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। मवेशियों को कत्लखाने ले जाने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी आयशर गाड़ी से मवेशियों को मध्यप्रदेश के सागर स्थित कत्लखाने ले जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने 15 मवेशियों सहित गाड़ी को जब्त किया है। पूरा मामला धमधा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल धमधा थाना क्षेत्र में 5 सितंबर को गौसेवकों के माध्यम से सूचना मिली कि धमधा की ओर एक आइसर वाहन में मवेशियों को अवैध रूप से बिना पर्याप्त चारा-पानी के ठूंस-ठूंसकर भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद धमधा पुलिस की टीम ने बस स्टैंड धमधा स्थित साहू होटल के सामने घेराबंदी की और आइसर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी तेज कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर किसी तरह वाहन को रोका।
गाड़ी की जांच करने पर पता चला कि हरे रंग की तिरपाल से ढककर मवेशियों को रखा गया है। वाहन के अंदर 03 नग पड़वा ( बच्चे) और 12 नग काले रंग की भैंस, कुल 15 नग मवेशी पाए गए। मवेशियों को पर्याप्त चारा-पानी के बिना क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ में उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद निवासी वाहन चालक शिवशंकर और उसके साथी परविंद कुमार दोनों ने मवेशियों को नंदिनी क्षेत्र से सागर, मध्यप्रदेश स्थित कत्लखाने ले जाना स्वीकार किया। मामले में थाना धमधा में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पशुओं को पशु चिकित्सालय भेजा गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: ₹30.74 करोड़ से संवरेगी सिंचाई व्यवस्था, रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
- बिहान से बदली राह 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी
- 199वीं वाहिनी CRPF ने एड़ी हर्री, नयापारा और सरपंचपारा के जंगलों से 14 नक्सल डंप किए बरामद, भारी मात्रा में IED और हथियार जब्त
- जस्टिस कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश, लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
- आत्मनिर्भरता की नई मिसाल- खेतों से मशरूम उत्पादन तक मिथिला दीदी ने लिखी सफलता की नई कहानी
- दुर्ग पुलिस की गौ-तस्करी पर बड़ी स्ट्राइक: क्रूरतापूर्वक कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी मुक्त, आयशर वाहन समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
- रायपुर प्रेस क्लब में हरितालिका तीज महोत्सव: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और विधायक भावना बोहरा ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का हौसला
- रायपुर में डरा-धमकाकर मासूमों से जेवर व नगदी ऐंठने वाले दंपत्ति गिरफ्तार


