खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। हाईटेक अस्पताल में करीब 32 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। अस्पताल में कैशियर के पद पर कार्यरत कर्मचारी ने बैंक में राशि जमा करने के बजाय रकम अपने पास रख ली और प्रबंधन को गुमराह करने के लिए फर्जी ई-मेल भेजता रहा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है।
हाईटेक अस्पताल, भिलाई के संचालक मनोज अग्रवाल ने स्मृति नगर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अस्पताल में पिछले करीब 6 वर्षों से कैशियर के पद पर कार्यरत रुआबांधा निवासी जसविंदर सिंह द्वारा अस्पताल की राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रखकर संस्थान को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस तरह कुल 32 लाख रुपये के गबन का खुलासा हुआ।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन एवं अन्य संबंधित तथ्यों की जांच की गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने कैशियर के पद का दुरुपयोग करते हुए संस्थान की लगभग 32 लाख रुपये की राशि का गबन किया है।
इसके बाद स्मृति नगर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर गबन की राशि से खरीदा गया Samsung कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है, जब्त किया गया।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


