खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से एरियर्स की राशि बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद ACB की टीम ने कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाकर बीईओ को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। ACB की टीम BEO कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य संबंधित कागजात की जांच कर रही है। अधिकारियों द्वारा रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों की एरियर्स राशि तैयार करने/बनाने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत ACB तक पहुंची थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की। फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है। मामले में अधिकारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई और रिश्वत की रकम समेत अन्य विवरण ACB की जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगे।
Trending
- इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- सेवा की कहानी: 15 वर्षों का भरोसा फिर बना नई शुरूआत का आधार, हाउसिंग बोर्ड के नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने चुना कारोबार का नया ठिकाना
- सेवा संकल्प अभियान – अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
- गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी
- सहायक शिक्षक भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगता की श्रेणी के निर्धारण के संबंध में संशोधित अधिसूचना
- जीएसटी प्रशासन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना
- अम्बिकापुर में आयोजित हुई समान नागरिक संहिता पर विशाल बैठक


