Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जांजगीर-चांपा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: SP विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश, 6 अफसरों की बदली जिम्मेदारी

    September 1, 2026

    बेमेतरा में 19 करोड़ की पारेषण सौगात: 132/33 केवी उपकेंद्र शुरू, 97 गांवों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली

    September 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026: 98% बोनी पूरी, खाद-बीज भंडारण और कृषि ऋण में नया कीर्तिमान

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जांजगीर-चांपा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: SP विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश, 6 अफसरों की बदली जिम्मेदारी
    • बेमेतरा में 19 करोड़ की पारेषण सौगात: 132/33 केवी उपकेंद्र शुरू, 97 गांवों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली
    • छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026: 98% बोनी पूरी, खाद-बीज भंडारण और कृषि ऋण में नया कीर्तिमान
    • ढलानों पर बनेगी जल-संरक्षण की राह, संवरेंगे खेत और गांव
    • रायगढ़ में कोटपा कानून सख्त: 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, ₹1,830 का जुर्माना वसूला
    • शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता- कलेक्टर
    • मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’
    • सती बाई कहती हैं विष्णु भइया के सुशासन में मिला सहारा, आज अपने पैरों पर खड़ी हूं
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 1, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    सर्व आदिवासी समाज और महिला आयोग ने दिए अहम सुझाव

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) का सर्वसमावेशी प्रारूप तैयार करने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आज यूसीसी समिति के समक्ष बस्तर से लेकर सरगुजा तक के प्रतिनिधियों की आवाज गूंजी। इस परिचर्चा में सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग और अध्यक्ष राज्य फिल्म विकास निगम ने विवाह, तलाक, भरण-पोषण और उत्तराधिकार जैसे संवेदनशील विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। समिति के सदस्यों सेवानिवृत्त आईएएस श्री एम. के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार, सेवानिवृत्त श्रीमती ज्योति रानी सिंह और सदस्य सचिव श्याम धावड़े ने सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक ताने-बाने का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
    इस दौरान कंवर, गोंड, बैगा और उरांव जैसी प्रमुख जनजातियों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखते हुए आदिवासियों की सदियों पुरानी रूढ़िगत प्रथाओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विशिष्टता को नए कानून में पूर्ण संरक्षण देने की बात कही। इसके साथ ही विवाह पंजीयन, संपत्ति के अधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे व्यावहारिक मुद्दों पर भी समिति के साथ गंभीर विचार-विमर्श हुआ।
    महिला अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने जनजातीय परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ सकारात्मक सामाजिक बदलावों का समर्थन किया। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के भरण-पोषण के अधिकार, राष्ट्रीय एकता को मजबूती देने और धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के संदर्भ में यूसीसी की आवश्यकता को रेखांकित किया। वहीं, राज्य फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-कला और जनजातीय धरोहर को अक्षुण्ण रखने का सुझाव देते हुए कहा कि वैवाहिक और संपत्ति अधिकारों में समानता से समाज के अंतिम छोर पर खड़ी महिलाओं को नया आत्मविश्वास और कानूनी सुरक्षा मिलेगी।
    ​संविधान के अनुच्छेद 44 के तहत समिति प्रदेशभर में व्यापक जन-संवाद चला रही है। प्रस्तावित संहिता का मूल उद्देश्य धर्म या समुदाय के भेदभाव से परे हटकर सभी नागरिकों के लिए एक समान विधिक ढांचा तैयार करना है। इसके तहत विवाह एवं तलाक,भरण – पोषण,उत्तराधिकार एवं विरासत तथा लिव इन संबंध में विचार और सुझावों पर समिति मंथन करेगी। वर्तमान में समिति जिला स्तरीय फील्ड स्टडी, ऑनलाइन पोर्टल और प्रत्यक्ष बैठकों के माध्यम से आम जनता, कानूनविदों और सामाजिक संगठनों की राय जुटा रही है, ताकि छत्तीसगढ़ में एक पारदर्शी, न्यायसंगत और जन-हितैषी समान नागरिक संहिता लागू की जा सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में बिहार की महिला की जटिल बीटिंग हार्ट बाईपास सर्जरी सफल

    September 1, 2026

    राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

    September 1, 2026

    वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें- राज्यपाल रमेन डेका

    September 1, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    बिलासपुर

    जांजगीर-चांपा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: SP विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश, 6 अफसरों की बदली जिम्मेदारी

    By Khabar WorldSeptember 1, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से फेरबदल किया गया…

    बेमेतरा में 19 करोड़ की पारेषण सौगात: 132/33 केवी उपकेंद्र शुरू, 97 गांवों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली

    September 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026: 98% बोनी पूरी, खाद-बीज भंडारण और कृषि ऋण में नया कीर्तिमान

    September 1, 2026

    ढलानों पर बनेगी जल-संरक्षण की राह, संवरेंगे खेत और गांव

    September 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    जांजगीर-चांपा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: SP विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश, 6 अफसरों की बदली जिम्मेदारी

    September 1, 2026

    बेमेतरा में 19 करोड़ की पारेषण सौगात: 132/33 केवी उपकेंद्र शुरू, 97 गांवों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली

    September 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026: 98% बोनी पूरी, खाद-बीज भंडारण और कृषि ऋण में नया कीर्तिमान

    September 1, 2026

    ढलानों पर बनेगी जल-संरक्षण की राह, संवरेंगे खेत और गांव

    September 1, 2026

    रायगढ़ में कोटपा कानून सख्त: 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, ₹1,830 का जुर्माना वसूला

    September 1, 2026

    शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता- कलेक्टर

    September 1, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.