Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

    October 9, 2026

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव

    October 9, 2026

    डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव विकासशील

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
    • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव
    • डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव विकासशील
    • बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना
    • रामपुर आश्रम में जनभागीदारी से चला सेवा संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान
    • कला और कल्पनाशीलता से युवाओं ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश
    • युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंटा क्षेत्र में सीआरपीएफ के चार जवानों के घायल होने पर जताया दुःख
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » नक्सल आतंक से विस्थापित 2005 के पीड़ितों ने पट्टे की मांग को लेकर बीजापुर नगरपालिका का किया घेराव
    बस्तर

    नक्सल आतंक से विस्थापित 2005 के पीड़ितों ने पट्टे की मांग को लेकर बीजापुर नगरपालिका का किया घेराव

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 1, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक विक्रम मंडावी बोले पीड़ित गरीब परिवारों को तत्काल स्थाई पट्टा दे सरकार, तब तक न हो बेदखली

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। नक्सल हिंसा के चलते वर्ष 2005 में अपने गांव छोड़कर बीजापुर शहर में आकर बसे नक्सली पीड़ित परिवारों ने मंगलवार को स्थाई राजस्व पट्टे की मांग को लेकर नगरपालिका कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बीजापुर को ज्ञापन सौंपकर वर्षों से निवासरत परिवारों को स्थाई पट्टा देने तथा बेदखली और तोड़फोड़ की कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि सलवा जुडूम के दौरान नक्सल हिंसा से परेशान होकर कई परिवार अपनी जान बचाकर बीजापुर पहुंचे थे। इसके बाद से वे नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 1, 7, 8, 9, 10, 11 एवं 12 में मकान बनाकर रह रहे हैं। यहां मजदूरी और छोटे-मोटे काम-धंधे कर परिवारों का पालन-पोषण किया जा रहा है। करीब दो दशक बीत जाने के बाद भी इन परिवारों को स्थाई राजस्व पट्टा नहीं मिल पाया है।
    घर छोड़कर जाएं तो जाएं कहां
    प्रदर्शनकारी परिवारों का कहना है कि वे जमीन पर अवैध कब्जा करने नहीं आए हैं, बल्कि नक्सल आतंक के कारण अपना गांव और पुश्तैनी घर छोड़कर बीजापुर में शरण लेने को मजबूर हुए थे। वर्षों से इसी शहर में रहने के बावजूद उन्हें अब तक जमीन का अधिकार नहीं मिला है। वहीं समय-समय पर घर खाली करने अथवा तोड़ने के नोटिस मिलने से परिवारों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पीड़ितों ने सवाल उठाया कि वर्षों से बने घरों को छोड़कर वे आखिर जाएं तो जाएं कहां?
    ज्ञापन में मांग की गई कि संबंधित वार्डों में लंबे समय से निवासरत नक्सल पीड़ित परिवारों को स्थाई राजस्व पट्टा प्रदान किया जाए। साथ ही पट्टा मिलने तक किसी भी परिवार के घर में तोड़फोड़ अथवा बेदखली की कार्रवाई नहीं की जाए।
    विधायक मंडावी ने कहा पट्टा नहीं देना अन्याय
    बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि सलवा जुडूम के समय वर्ष 2005 से नक्सली पीड़ित परिवार बीजापुर में स्थाई रूप से बसे हुए हैं। इनमें अधिकांश गरीब और मजदूर परिवार हैं, जो अलग-अलग वार्डों में मकान बनाकर अपने परिवार के साथ जीवन-यापन कर रहे हैं। बीस वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इन परिवारों को पट्टा नहीं मिलना अन्याय है।उन्होंने सरकार से मांग की कि नक्सली पीड़ित परिवारों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल स्थाई राजस्व पट्टा दिया जाए। साथ ही जब तक पट्टे की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक किसी भी पीड़ित परिवार के घर को नहीं तोड़ा जाए।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, सुखदेव नाग, बेनहुर रावतिया, वेणुगोपाल राव, इम्तियाज खान, प्रवीण डोंगरे, कलाम खान, शेख रजिया, संजना चौहान, सतेंद्र पंथ, संतोष गुप्ता, श्यामू गुप्ता, बाबूलाल राठी, जगदीश चापड़ी, सुशीला हपका, गंगा मंडावी, जीवन सिरसान, गीता कमल, पार्षद बबिता झाड़ी, कविता यादव, संगीता नाग, सरस्वती मंडल, टी. हेमंत, मगराज खत्री, गुड्डू कोरसा, बलराम कोरसा, लक्ष्मण कोरसा, वीरेंद्र ठाकुर, रामकुमार दुर्गम, लिलेंद्र दुर्गम, सम्मा हेमला, राजा गुप्ता, जगदीश सेन, नवनीत नायडू, रोहित, पिलीप सोढ़ी, संतोष कुरशम, रवि कावरे सहित बड़ी संख्या में नक्सल पीड़ित परिवार और आमजन मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़: साहसी प्रदर्शन के लिए बीजापुर के 60 जवानों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’

    October 6, 2026

    जगदलपुर में ग्राहक बनकर आए ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश; महाराष्ट्र के 5 आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुली पोल

    October 6, 2026

    नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा बस्तर- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    October 5, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

    By Khabar WorldOctober 9, 20261

    *छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन* *उप मुख्यमंत्री  अरुण…

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव

    October 9, 2026

    डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव विकासशील

    October 9, 2026

    बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

    October 9, 2026

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव

    October 9, 2026

    डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव विकासशील

    October 9, 2026

    बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना

    October 9, 2026

    रामपुर आश्रम में जनभागीदारी से चला सेवा संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान

    October 9, 2026

    कला और कल्पनाशीलता से युवाओं ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    October 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.