Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात: बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों का समय और खर्च बचेगा

    September 1, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप-नियंत्रक ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली नियमित जमानत

    September 1, 2026

    कबीरधाम पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात: बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों का समय और खर्च बचेगा
    • CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप-नियंत्रक ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली नियमित जमानत
    • कबीरधाम पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार
    • ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की वापसी
    • मंगलवार को करें ये आसान उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सारे परेशानी, हर संकट से मिलेगा छुटकारा!
    • रोज बस 3 अखरोट खाने से मजबूत होंगे दिल और दिमाग, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए हैरान करने वाले फायदे
    • युवा कांग्रेस चुनाव: वोटिंग के बीच हनी परमीत बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित, भूपेश बघेल खेमे में जश्न
    • कोरबा में सास ने फंदे पर झूलकर दी जान: दीवार पर बहू का नाम लिखकर जताया प्रताड़ना का दर्द, बहनों को भेजा अंतिम वीडियो
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » कोरबा में सास ने फंदे पर झूलकर दी जान: दीवार पर बहू का नाम लिखकर जताया प्रताड़ना का दर्द, बहनों को भेजा अंतिम वीडियो
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में सास ने फंदे पर झूलकर दी जान: दीवार पर बहू का नाम लिखकर जताया प्रताड़ना का दर्द, बहनों को भेजा अंतिम वीडियो

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 1, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया और उसे अपनी बहनों को भेजा। वीडियो में कहा कि बेइज्जत होकर नहीं जी सकती। इसके अलावा कमरे की दीवार पर एक सुसाइड नोट भी लिखा मिला है। इसमें उसने अपनी बहू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और अपनी मौत के लिए उसे जिम्मेदार बताया है। महिला ने दीवार पर सुसाइड नोट में लिखा- पूर्णिमा और उसकी मायके वाले मेरी मौत का कारण है। मेरे पति का कोई हाथ नहीं है। मेरे बच्चे को मेरे पति के हाथ सौंप कर जा रही हूं।
    जानकारी के मुताबिक कोरोना के समय पति की मौत के बाद महिला ने दूसरी शादी की थी। पहले पति से उसके 2 बच्चे हैं। वहीं दूसरे पति के भी 2 बेटे हैं और उनकी शादी हो चुकी है। सास, बेटे और बहू के बीच आए दिन झगड़ा होता था। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का नाम लक्ष्मी मानिकपुरी (40) है और वह लक्ष्मणबंध में रहती थी। उसका मायका आरामशीन पारा बस्ती में है। परिवार वालों के मुताबिक, कोरोना काल में लक्ष्मी के पहले पति की मौत हो गई थी। उसके दो बेटे हैं।
    पहले पति की मौत के बाद लक्ष्मी ने 13 जून 2025 को कार्तिक दास से दूसरी शादी की थी। यह शादी सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार भवन में हुई थी। कार्तिक दास ठेकेदारी का काम करते हैं। उनकी भी पहली पत्नी से भी दो बेटे हैं। परिवार के अनुसार, लक्ष्मी के घर में कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। उसका अपनी बहू पूर्णिमा महंत से अक्सर विवाद होता था। पूर्णिमा का पति संजय दास एक निजी कंपनी में काम करता है। उसका भी करीब 3 साल का बेटा है।
    बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले घर में पति, बहू और बेटे के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान कहासुनी काफी बढ़ गई थी। इस विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं महिला का उसके पति और सौतेले बेटे के बीच विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में महिला पहले पति के बेटे और बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही है।
    वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान महिला ने सुसाइड करने की बात कह रही है और वहां मौजूद अपने बच्चों को कमरे से चले जाने के लिए कहा। इसपर बड़ा बेटा बोलता नजर आ रहा है- हम लोग हैं न मम्मी, ऐसा क्यों कर रही हो। ठंडे दिमाग से काम लो। वहीं मौजूद छोटा बेटा रो रहा है और अपनी मां को मनाने की कोशिश कर रहा है।
    वहीं, लक्ष्मी के परिजनों का कहना है कि इस विवाद से लक्ष्मी काफी दुखी थी। इसके बाद 27 अगस्त को उसने फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। फांसी लगाने से पहले उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और अपनी बहनों को भेजा था।
    घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे की जांच की तो दीवार पर हाथ से लिखा एक संदेश मिला। इसमें मृतिका ने अपनी बहू पूर्णिमा महंत को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है।
    पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतिका ने दीवार पर जो लिखा है, उसकी पुष्टि के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात: बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों का समय और खर्च बचेगा

    September 1, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप-नियंत्रक ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली नियमित जमानत

    September 1, 2026

    कबीरधाम पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार

    September 1, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    रायपुर

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात: बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों का समय और खर्च बचेगा

    By Khabar WorldSeptember 1, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से भटगांव…

    CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप-नियंत्रक ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली नियमित जमानत

    September 1, 2026

    कबीरधाम पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार

    September 1, 2026

    ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की वापसी

    September 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात: बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों का समय और खर्च बचेगा

    September 1, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप-नियंत्रक ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली नियमित जमानत

    September 1, 2026

    कबीरधाम पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार

    September 1, 2026

    ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की वापसी

    September 1, 2026

    मंगलवार को करें ये आसान उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सारे परेशानी, हर संकट से मिलेगा छुटकारा!

    September 1, 2026

    रोज बस 3 अखरोट खाने से मजबूत होंगे दिल और दिमाग, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए हैरान करने वाले फायदे

    September 1, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.