Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुंगेली में खेल प्रतिभाओं का महासंगम, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    August 31, 2026

    मुंगेली में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुली: कलेक्टर के निर्देश पर DEO का औचक निरीक्षण, नदारद मिले शिक्षक, मिड-डे मील भी बंद

    August 31, 2026

    झीरम घाटी कांड: सीएम विष्णु देव साय का भूपेश बघेल पर तीखा हमला, कहा- “5 साल सत्ता में रहे, जेब में सबूत का दावा करने वाले क्यों रहे खामोश?”

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुंगेली में खेल प्रतिभाओं का महासंगम, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
    • मुंगेली में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुली: कलेक्टर के निर्देश पर DEO का औचक निरीक्षण, नदारद मिले शिक्षक, मिड-डे मील भी बंद
    • झीरम घाटी कांड: सीएम विष्णु देव साय का भूपेश बघेल पर तीखा हमला, कहा- “5 साल सत्ता में रहे, जेब में सबूत का दावा करने वाले क्यों रहे खामोश?”
    • वैज्ञानिक तकनीक और विभागीय सहयोग से संवरी कामिनी की किस्मत: 1 हेक्टेयर तालाब से हर साल ₹2 लाख का मुनाफा
    • बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान
    • महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह
    • विशेष आलेख : प्रकृति, रोमांच और लबालब जलराशि का अद्भुत संगम : पर्यटकों की पहली पसंद बना धमतरी
    • रायपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट, ASI समेत 25 पुलिसकर्मी स्थानांतरित
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » वैज्ञानिक तकनीक और विभागीय सहयोग से संवरी कामिनी की किस्मत: 1 हेक्टेयर तालाब से हर साल ₹2 लाख का मुनाफा
    छत्तीसगढ़

    वैज्ञानिक तकनीक और विभागीय सहयोग से संवरी कामिनी की किस्मत: 1 हेक्टेयर तालाब से हर साल ₹2 लाख का मुनाफा

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 31, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मेहनत, सही तकनीक और विभागीय मार्गदर्शन का साथ मिले तो सीमित संसाधनों से भी बेहतर आमदनी का रास्ता तैयार किया जा सकता है। इसकी प्रेरक मिसाल हैं खोंगापानी, विकासखंड मनेन्द्रगढ़ की मत्स्य कृषक कामिनी रोहतिया, जिन्होंने वर्ष 2022 में मत्स्य विभाग के सहयोग से अपने लगभग 1 हेक्टेयर क्षेत्रफल के तालाब में वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन शुरू किया। आज यही तालाब उनके लिए आय का महत्वपूर्ण साधन बन गया है और वे प्रतिवर्ष लगभग 2 लाख रुपये का लाभ प्राप्त कर रही हैं।
    मत्स्य पालन ने बदली आय की तस्वीर
    मत्स्य पालन शुरू करने से पहले कामिनी मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर थीं। कृषि कार्य में मेहनत अधिक होने के बावजूद अपेक्षाकृत कम आय प्राप्त होती थी। वर्ष 2022 में मत्स्य विभाग की नवीन तालाब निर्माण योजना के अंतर्गत उन्हें लगभग 1 हेक्टेयर तालाब निर्माण का लाभ मिला। इसके बाद उन्होंने तालाब का बेहतर उपयोग करते हुए मत्स्य पालन को अपनी आजीविका का साधन बनाया।
    विभाग द्वारा उन्हें मत्स्य पालन की वैज्ञानिक तकनीक, तालाब प्रबंधन और मछलियों की देखभाल के संबंध में आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। विभागीय मार्गदर्शन के अनुसार उन्होंने तालाब में भारतीय प्रमुख कार्प (प्डब्) प्रजाति की मछलियों का पालन शुरू किया। तालाब में लगभग 5 हजार फिंगरलिंग्स का स्टॉकिंग किया गया।
    वैज्ञानिक प्रबंधन से बढ़ा उत्पादन
    कामिनी तालाब में मछलियों के उचित प्रबंधन, पानी की गुणवत्ता की नियमित निगरानी और समय-समय पर आवश्यक देखभाल पर विशेष ध्यान देती हैं। मत्स्य विभाग से प्राप्त प्रशिक्षण और तकनीकी सलाह के अनुसार वे तालाब प्रबंधन करती हैं। मछलियों में होने वाली संभावित बीमारियों की पहचान एवं रोकथाम के संबंध में भी उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
    नियमित देखभाल और वैज्ञानिक पद्धति अपनाने का परिणाम उनकी आय में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। वर्तमान में लगभग 1 हेक्टेयर तालाब से मत्स्य पालन के माध्यम से उन्हें करीब 2 लाख रुपये का वार्षिक लाभ प्राप्त हो रहा है। मत्स्य पालन ने न केवल उनकी आय को बढ़ाया, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया है।
    विभागीय मार्गदर्शन बना सफलता की कुंजी
    कामिनी का कहना है कि मत्स्य विभाग द्वारा समय-समय पर दिए गए तकनीकी मार्गदर्शन से उन्हें तालाब प्रबंधन, मत्स्य बीज संचयन, मछलियों की देखभाल और उत्पादन बढ़ाने में काफी सहायता मिली। उनका अनुभव है कि यदि तालाब का सही प्रबंधन करते हुए वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन किया जाए तो सीमित संसाधनों में भी अच्छी आय अर्जित की जा सकती है।
    वर्ष 2022 से मत्स्य पालन करते हुए उन्होंने तालाब प्रबंधन और मछलियों की देखभाल का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया है। अब उनका लक्ष्य मत्स्य उत्पादन और आय को और बढ़ाना है। गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज, बेहतर तालाब प्रबंधन और विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से वे भविष्य में अपने व्यवसाय को और विकसित करने के लिए प्रयासरत हैं।
    अन्य किसानों के लिए प्रेरक संदेश
    कामिनी अन्य किसानों को संदेश देते हुए कहती हैं कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन को आय का लाभदायक साधन बनाया जा सकता है। उनका सफल अनुभव बताता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर, विशेषज्ञों की सलाह अपनाकर और नियमित मेहनत के साथ मत्स्य पालन ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन सकता है।
    कामिनी की सफलता आज यह संदेश देती है कि सही योजना, वैज्ञानिक तकनीक और निरंतर मेहनत से एक साधारण तालाब भी आत्मनिर्भरता और समृद्धि का मजबूत आधार बन सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुंगेली में खेल प्रतिभाओं का महासंगम, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    August 31, 2026

    मुंगेली में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुली: कलेक्टर के निर्देश पर DEO का औचक निरीक्षण, नदारद मिले शिक्षक, मिड-डे मील भी बंद

    August 31, 2026

    झीरम घाटी कांड: सीएम विष्णु देव साय का भूपेश बघेल पर तीखा हमला, कहा- “5 साल सत्ता में रहे, जेब में सबूत का दावा करने वाले क्यों रहे खामोश?”

    August 31, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,341

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,339
    Don't Miss
    बिलासपुर

    मुंगेली में खेल प्रतिभाओं का महासंगम, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    By Khabar WorldAugust 31, 20261

    शतरंज और नेटबाल में 270 बालक-बालिका दिखाएंगे अपना कौशल, प्रदेश के पांचों संभागों के खिलाड़ी…

    मुंगेली में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुली: कलेक्टर के निर्देश पर DEO का औचक निरीक्षण, नदारद मिले शिक्षक, मिड-डे मील भी बंद

    August 31, 2026

    झीरम घाटी कांड: सीएम विष्णु देव साय का भूपेश बघेल पर तीखा हमला, कहा- “5 साल सत्ता में रहे, जेब में सबूत का दावा करने वाले क्यों रहे खामोश?”

    August 31, 2026

    वैज्ञानिक तकनीक और विभागीय सहयोग से संवरी कामिनी की किस्मत: 1 हेक्टेयर तालाब से हर साल ₹2 लाख का मुनाफा

    August 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुंगेली में खेल प्रतिभाओं का महासंगम, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    August 31, 2026

    मुंगेली में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुली: कलेक्टर के निर्देश पर DEO का औचक निरीक्षण, नदारद मिले शिक्षक, मिड-डे मील भी बंद

    August 31, 2026

    झीरम घाटी कांड: सीएम विष्णु देव साय का भूपेश बघेल पर तीखा हमला, कहा- “5 साल सत्ता में रहे, जेब में सबूत का दावा करने वाले क्यों रहे खामोश?”

    August 31, 2026

    वैज्ञानिक तकनीक और विभागीय सहयोग से संवरी कामिनी की किस्मत: 1 हेक्टेयर तालाब से हर साल ₹2 लाख का मुनाफा

    August 31, 2026

    बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

    August 31, 2026

    महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

    August 31, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.