खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई से हत्या की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में गम्भीर रूप से घायल युवक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर चौक का है। नएस्थान तलाशें
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कैंप-01 निवासी शिव कुमार सिंह के रुप में हुई है। शिव अपने दोस्त शिशांत के साथ बाइक से नेहरू नगर चौक पहुंचा था। शिव को चिचोला जाना था, जहां वह दुकान चलाता था। रात में वह चौक पर ट्रक को रोककर लिफ्ट लेने का प्रयास कर रहा था। ट्रक के नहीं रुकने पर उसने वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई।
बताया जा रहा है कि स्कूटी पर दो युवक और एक युवती सवार थे। बहस के दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने शिव के बाएं पैर में जांघ में चाकू मार दिया। चाकू लगने से शिव कुमार घायल होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी स्कूटी सवार अंडरब्रिज की ओर से टाउनशिप की तरफ फरार हो गए।
घायल शिव को पुलिस तत्काल इलाज के लिए हाईटेक अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शोभराज अग्रवाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी दो स्कूटी पर सवार होकर फरार हुए थे। घायल के साथ मौजूद युवक आरोपियों के वाहन का नंबर नहीं देख सका। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की बड़ी पहल: ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ का ऐलान, 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे सम्मान
- नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट के संभावित फैसले से पहले टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, सुरक्षा में चूक और जवाबदेही तय करने पर दिया जोर
- राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात
- चाय की चुस्की ने बचाई पांच दोस्तों की जान, नेपाल बाढ़ में बाल-बाल बचे रायपुर के यात्री
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू, 55 हजार से ज्यादा खसरों का होगा डिजिटल रिकॉर्ड
- बेहतर सड़क, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति: कलेक्टर
- नेपाल बाढ़ त्रासदी: 288 से अधिक भारतीयों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताई चिंता


