खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग एवं संस्थाओं के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान करने संबंधी आदेश जारी किया है। 27 अगस्त 2026 को जारी आदेश में शशिकांत द्विवेदी को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के अध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को प्रदान किए गए मंत्री दर्जा के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने का दायित्व संबंधित प्रशासनिक विभाग अथवा आयोग का होगा।
राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किए जाने पर शशिकांत द्विवेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी, प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन पवनसाय जी , उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, उप मुख्यमंत्री जी अरुण साव जी आदि सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ज्ञातव्य हो की शशिकांत द्विवेदी जी पूर्व में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनादगांव के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनंदगांव को सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2011 ’ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार ’से नवाजा गया था। इसी प्रकार सन 2024 में श्री द्विवेदी को व्यक्तिगत रूप से सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान 2024 ’ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार ’से नवाजा गया है ।श्री द्विवेदी पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के वरिष्ठ उपाध्याय के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। तत्पश्चात संगठन में भी भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का दायित्व भी पांच वर्षों तक बखूबी निभाया है।उन्हें सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने का लंबा अनुभव रहा है। श्री
द्विवेदी को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किए जाने से भाजपा समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने द्विवेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुभव एवं कुशल नेतृत्व से छत्तीसगढ़ सहकारिता के क्षेत्र में विकास की उम्मीद जताई है।
Trending
- बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: BGL लॉन्चर और भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ माओवादी सहयोगी गिरफ्तार
- रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक: 15 टीमों की रेड में 30 ठिकाने खंगाले, 2 सेंटरों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- महतारी वंदन योजना से सीमा को मिला आर्थिक संबल, बच्चों के सपनों को मिल रही नई उड़ान
- अटल आरोग्य लैब बनी मरीजों के लिए बड़ी राहत, दो माह में 6 हजार से अधिक मरीजों ने कराया जांच
- बहनों का मान, ‘विष्णु भैया’ का सम्मान, महिला सशक्तिकरण से छत्तीसगढ़ महान
- शशिकांत द्विवेदी को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, सहकारिता क्षेत्र में अनुभव और उपलब्धियों पर लगी मुहर


