खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर ससुराल से घर लौट रहे योगेश यादव (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार 28 अगस्त की दोपहर अंडा थाना क्षेत्र के जंजगिरी रोड पर शैलदेवी महाविद्यालय के आगे हुआ। हादसे में योगेश की पत्नी संगीता यादव और उनका एक वर्षीय बच्चा सुरक्षित हैं। योगेश यादव (पिता पुसऊ राम यादव) नेवई भाठा निवासी था। पुलिस के अनुसार, योगेश पत्नी संगीता और एक साल के बच्चे के साथ रक्षाबंधन मनाने माहूद स्थित ससुराल गया था। त्योहार के बाद तीनों वापस अपने घर लौट रहे थे।
जंजगिरी रोड पर शैलदेवी महाविद्यालय अंडा के आगे उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में योगेश को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल योगेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अंडा थाना प्रभारी शिव प्रसाद चन्द्रा, एएसआई राजेश कुमार साहू और पुलिस स्टाफ ने घटनास्थल का पंचनामा किया।
पुलिस के अनुसार हादसे में शामिल वाहन क्रमांक CG 07 AR 4898 के चालक नितेश कुर्रे द्वारा तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में योगेश की पत्नी संगीता यादव और उनका एक वर्षीय बच्चा सुरक्षित बताए गए हैं। हादसे में योगेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। रक्षाबंधन की खुशियां अचानक गम में बदल गईं।
अंडा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 90/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 281, 125(A), 106(1) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


