खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि पुराने पैसों के विवाद को लेकर युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा।
पीड़ित के मुताबिक, 26 अगस्त की रात सन्नी बंजारे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गोल बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान विनित श्रीवास ने फोन कर उसे गणेश अस्पताल के पास बुलाया। वहां पहुंचते ही विनित श्रीवास और किशन ध्रुव ने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू कर दिया। सन्नी का आरोप है कि दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हाथ-मुक्का, लाठी और बेल्ट से हमला कर दिया। वायरल वीडियो में दोनों युवक उसे लाठी और बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में उसके सिर और दोनों हाथों में चोट आई है।
पति को बचाने के लिए पत्नी भगवती बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला के दोनों हाथ और बाएं गाल में चोट आई है।
पीड़ित ने सरकंडा थाने में शिकायत देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरकंडा पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कर रही है।
Trending
- बिलासपुर में लेनदेन के विवाद पर सरेआम बेल्ट-डंडों से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
- बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लेन-देन के विवाद में बिलासपुर में युवक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला: बेल्ट-लाठियों से पिटाई का वीडियो वायरल
- विष्णु भईया संग रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री निवास में बहनों ने बांधी राखी
- दुर्ग में नगर सेना में नौकरी का झांसा देकर 6.30 लाख रुपये की ठगी, आरोपी इसरार खान गिरफ्तार
- दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौटे CM साय, रक्षाबंधन की दी बधाई; नेपाल बाढ़ त्रासदी पर जताई चिंता
- कांकेर में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को रफ्तार देने जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन
- रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र


