खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में बैंकिंग व्यवस्था को झकझोर देने वाला एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में बैंक के ही एक कर्मचारी पर ग्राहक की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) तुड़वाकर करीब 14.97 लाख रुपए की हेराफेरी करने का आरोप लगा है।
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने बैंक के उप प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का नाम सुषमा कुमार बताया जा रहा है। गंज थाना पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला सुषमा कुमार का खाता एक्सिस बैंक की देवेंद्र नगर शाखा में है। आरोप है कि बैंक के उप प्रबंधक कुलदीप सिंह ने 17 जुलाई को फर्जी कस्टमर रिक्वेस्ट फॉर्म का इस्तेमाल कर खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदल दिया। यह पूरा काम ग्राहक की जानकारी और सहमति के बिना किया गया।
मोबाइल नंबर बदलने के बाद आरोपियों ने बैंकिंग एप के जरिए खाते तक पहुंच बना ली। इसके बाद ग्राहक की 14.40 लाख रुपए से अधिक की एफडी को समय से पहले बंद कर दिया गया। एफडी की राशि बचत खाते में जमा होने के बाद अन्य रकम को मिलाकर कुल 14.97 लाख रुपए एक निजी फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।
जांच में पता चला है कि यह रकम गुढ़ियारी स्थित इंडियन सेल्स के खाते में भेजी गई थी, जिसका संचालन योगेश येडे करता है। इसके बाद चेक और एटीएम के जरिए पूरी राशि निकाल ली गई। इस पूरे मामले का खुलासा 7 अगस्त को हुआ, जब पीड़ित महिला बैंक पहुंचीं। खाते की जानकारी लेने पर उन्हें गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने बैंक प्रबंधन को शिकायत दी।
बैंक की आंतरिक जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद शाखा प्रबंधक ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बैंक के उप प्रबंधक कुलदीप सिंह और इंडियन सेल्स के संचालक योगेश येडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब बैंक रिकॉर्ड, चेक और एटीएम ट्रांजेक्शन की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन शामिल था।
Trending
- भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व; रूप कुमारी चौधरी उपाध्यक्ष व दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक
- 20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन
- रॉन्ग नंबर से बढ़ी नजदीकी, फिर नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म: डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन का भव्य आयोजन, तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
- ₹3 करोड़ के गबन मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक संजय चौहान गिरफ्तार
- जशपुर के बगिया में मुख्यमंत्री ने थामी हल की मूठ: खेतों में उतरकर की ‘बियासी’, बोले- “खेती केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार”
- ‘वैद्य फूड’ पर प्रशासन का बड़ा छापा, 200 किलो संदेहास्पद ‘एनालॉग पनीर’ जब्त, लैब भेजी गई सैंपल रिपोर्ट
- एनटीए की लापरवाही पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘छात्रों के साल बर्बाद कर रही मोदी सरकार, एनटीए की गड़बड़ी की तय हो जवाबदेही’


