नई दिल्ली। बरसात का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और हरियाली तो लाता ही है, लेकिन इसी मौसम में सेहत को लेकर थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है। बारिश के दिनों में जगह-जगह पानी जमा होने, नमी बढ़ने और पानी के दूषित होने की वजह से पेट से जुड़ी परेशानियों और मौसमी संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इस मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है कि पानी साफ और सुरक्षित हो। घरों में लोग अक्सर पानी को लेकर कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है पानी में नीम की पत्तियां डालकर पीना। नीम का इस्तेमाल भारतीय घरों में लंबे समय से पारंपरिक तौर पर किया जाता रहा है और इसे इसके कई गुणों के लिए जाना जाता है।
डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि नीम की पत्तियों में कई ऐसे प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं, जिनकी वजह से आयुर्वेद और पारंपरिक घरेलू उपायों में इसका इस्तेमाल काफी पुराना है। नीम को आमतौर पर त्वचा और साफ-सफाई से जुड़े घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता है। वहीं बारिश के मौसम में पानी में नीम की कुछ साफ पत्तियां डालकर इसे पीने से शरीर को प्राकृतिक रूप से फायदा मिलता है।
मानसून में बिल्कुल न बरतें लापरवाही
मानसून में पानी को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। अगर पानी किसी असुरक्षित स्रोत से आ रहा है या उसमें गंदगी और बीमारी फैलाने वाले सूक्ष्मजीव मौजूद हैं, तो उसमें नीम की पत्तियां डालकर पीएं। इसके साथ ही पानी की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। घर में पीने के पानी को फिल्टर करना या जरूरत के मुताबिक उबालकर इस्तेमाल करना ज्यादा जरूरी है। पानी को हमेशा साफ और ढके हुए बर्तन में रखना चाहिए। अगर पानी के स्वाद, रंग या गंध में अचानक बदलाव नजर आए, तो उसे बिना जांचे पीने से बचना बेहतर है।
नीम का पानी पीना है तो जानें इस्तेमाल
अगर कोई व्यक्ति पारंपरिक तौर पर नीम की पत्तियों वाला पानी लेना चाहता है, तो साफ और अच्छी तरह धुली पत्तियों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बहुत ज्यादा नीम की पत्तियां डालकर पानी पीना जरूरी नहीं है। नीम का स्वाद काफी कड़वा होता है, इसकी 2 से 3 पत्तियां पानी में डालना काफी है।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन
- छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान
- आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
- डीडी नगर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला, NIT पासआउट युवक गिरफ्तार
- मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक ED की ताबड़तोड़ छापेमारी: प्रशासनिक अधिकारियों, होटल कारोबारी और महादेव सट्टा ऐप से जुड़े 9 फर्मों पर शिकंजा
- छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी: सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री के नीचे, अंबिकापुर 9.2°C के साथ सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क


