खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम फिर करवट लेने वाला है। मानसूनी की एक्टिविटी तेज होने की संभावना बन रही है। अगले चार दिनों तक उत्तरी इलाकों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश जारी रहने के असर हैं। प्रदेश में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि बिलासपुर जिले के बोदरी में सबसे ज्यादा 7 सेमी वर्षा दर्ज की गई। मौसमी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम रही है।
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर और दुर्ग में 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पेंड्रा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश की सम्भावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
वर्षा के मुख्य आंकड़ों के अनुसार बोदरी में 7 सेमी, बिलासपुर, सकरी और पथरिया में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई। कुमरदा, दुलदुला, मरीं बंगला देवरी, गोबरा नवापारा और तखतपुर में 4-4 सेमी वर्षा हुई। बैकुंठपुर, डोंडीलोहारा, बिल्हा, लालपुर थाना, कोटा और मुंगेली में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं छिंदगढ़, भाटापारा, अर्जुन्दा, मस्तूरी, राजिम, छुरा, भाखरा, छुरिया, दाढ़ी, पचपेड़ी, अंबागढ़ चौकी में 2-2 सेमी वर्षा हुई। नांदघाट, कुरूद, गुरूर, चिरमिरी, पाटन, रामचंद्रपुर, गुंडरदेही, धमतरी, बलरामपुर, डोंगरगांव, नवागढ़, बरमकेला और अभनपुर में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून द्रोणिका बीकानेर, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, सीधी, रांची, दीघा और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में फिलहाल ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसी के प्रभाव से उसी क्षेत्र में आज निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह नया सिस्टम आने दिनों में बारिश की गतिविधि बढ़ा सकता है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


