खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद जिले के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं और बेटियां अब पारंपरिक खेती-किसानी के साथ-साथ अपनी रचनात्मकता और हुनर को आय का जरिया बना रही हैं। जिले के ग्राम सढ़ौली की बेटियां एवं दीदियां रुरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आरसेटी) से प्रशिक्षण लेकर राखी निर्माण का कार्य कर रही हैं। खेतों में कामकाज के बाद प्रतिदिन 2 से 3 घंटे समय निकालकर वे आकर्षक और पारंपरिक राखियां तैयार कर रही हैं। जिससे उन्हें अतिरिक्त आय का अवसर मिल रहा है। इन महिलाओं द्वारा धान, सेमी, मूंगा, मटर, झुर्गा बीज, रहर दाल और चावल जैसी स्थानीय एवं प्राकृतिक सामग्री का उपयोग कर आकर्षक राखियां तैयार की जा रही हैं। इसके साथ ही राजधानी रायपुर एवं दुर्ग से कच्चा माल मंगाकर धागे, स्टोन, सजावटी मोतियों और फैब्रिग्लू की सहायता से भी विभिन्न डिजाइन की राखियां बनाई जा रही हैं।
राखी निर्माण से जुड़ी गुंजा धु्रव, भोजेश्वरी धु्रव, योगिता कश्यप, मोनिका कश्यप, लिलेश्वरी कश्यप, कांति कश्यप, सरिता धु्रव, चमेली धु्रव, अनुरूपा साहू और जयंती पटेल सहित अन्य सदस्य इस कार्य में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। महिलाओं ने राखियों को आकर्षक रेडीमेड डिब्बों में स्वयं पैक करने की व्यवस्था भी की है। इससे उत्पाद को बेहतर रूप देने के साथ बाजार में विक्रय करेंगी।
इन महिलाओं द्वारा खेती-किसानी और घरेलू कार्यों के बीच अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए प्रतिदिन अपना 2 से 3 घंटे का समय राखी निर्माण में लगा रही हैं। इस छोटे से प्रयास से वे अपनी मेहनत और हुनर को आर्थिक गतिविधि से जोड़कर अतिरिक्त आय अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। सढ़ौली की इन महिलाओं ने स्थानीय संसाधनों, प्रशिक्षण और मेहनत के सहारे गांव की महिलाएं अपने हुनर को स्वरोजगार में बदल रही हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


