खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। निगम क्षेत्र अंर्तगत राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 33 स्थित आकाश नगर में सावन साेमवार के पावन अवसर पर श्रीनर्मदेश्वर शिवालय में महा रुद्राभिषेक एवं भंडारे का आयोजन किया गया। वार्डवासियों के सहयोग से निर्मित इस शिवालय में पूरे सावन माह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने रुद्राभिषेक में हिस्सा लिया। विधि-विधान से पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, दही, घी, शहद और अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक किया। इस दौरान पूरे परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। महा रुद्राभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं वार्डवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रीनर्मदेश्वर शिवालय समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वार्डवासियों के सहयोग से निर्मित नर्मदेश्वर शिवालय में सावन के पूरे महीने धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। आगामी 25 अगस्त को सुबह 11 बजे कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद महाभंडारे का भी आयोजन होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सावन भर नर्मदेश्वर शिवालय में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। इन आयोजनों में आकाश नगर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। आयोजित महा रुद्राभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने सावन साेमवार की धार्मिक आस्था और उत्साह को और खास बना दिया।
Trending
- राजनांदगांव में ₹43.61 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन: बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम
- छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व: हरेली तिहार
- पीएमएफई योजना से मिली नई दिशा, आधुनिक मशीनों से बढ़ा कारोबार
- जगदलपुर के आकाश नगर में भक्ति का समंदर, सावन सोमवार पर हुआ भव्य महा रुद्राभिषेक और महाभंडारा
- बस्तर में हाेंगे विविध देशभक्ति कार्यक्रम, 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा के साथ गूंजेगा ‘जय हिंद’ के नारे
- कांकेर: भोजन की तलाश में कुएं में गिरा भालू का शावक; वन विभाग ने किया रेस्क्यू, जंगल में सुरक्षित छोड़ा
- बस्तर दशहरा: राजवाड़ा परिसर में मीना बाजार के विरोध में उठी आवाज, 4 वार्डों के निवासियों ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पूरन दास को मिली बड़ी राहत


