खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के बान्दे थाना क्षेत्र से महिला को काम दिलाने के बहाने मध्यप्रदेश ले जाकर महिला को 50 हजार रुपये में बेचने और जबरन शादी कराने के मामले में कार्रवाई करते हुए बान्दे पुलिस ने महिला को खंडवा से सुरक्षित बरामद कर मानव तस्करी के तीन आरोपियों अनिता पवार, जमना लाल भील और जितेन्द्र राठौर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति ने 9 अप्रैल 2026 को उसके गुम होने की रिपोर्ट बान्दे थाने में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान महिला के मध्यप्रदेश के खंडवा में होने की जानकारी पुलिस को मिली, इसके बाद बान्दे पुलिस की टीम खंडवा पहुंचकर महिला को जितेन्द्र राठौर के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया।
पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि अनिता पवार और जमना लाल भील उसे मुंबई में काम दिलाने का झांसा देकर मध्यप्रदेश ले गए थे। आरोप है कि इसके बाद महिला को 50 हजार रुपये में जितेन्द्र राठौर को बेच दिया गया और उसकी जबरन शादी करा दी गई। महिला के अनुसार, उसे करीब पांच महीने तक उसकी इच्छा के विरुद्ध जितेन्द्र के घर में रखा गया। इस मामले में पुलिस ने अनिता पवार, जमना लाल भील और जितेन्द्र राठौर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी या काम दिलाने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ जाने से पहले संबंधित व्यक्ति और रोजगार की पूरी जानकारी सत्यापित जरूर करें।
Trending
- स्वास्थ्य सेवाओं का नया आयाम: सारंगढ़ की ‘अटल आरोग्य लैब’ बनी मरीजों का सहारा
- छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों में ‘स्कूल केईन्ता’ से जगी उम्मीद
- सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल, सात बार नदियां पार कर स्वास्थ्य दल पहुंचा तुमेरादी
- विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- सेवा की कहानी: 15 वर्षों का भरोसा फिर बना नई शुरूआत का आधार, हाउसिंग बोर्ड के नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने चुना कारोबार का नया ठिकाना


