Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति- वित्त मंत्री ओपी चौधरी
    • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल
    • 21 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद फिर गूंजी किलकारी: बीजापुर के मेटापारा कोरसागुड़ा में खुला स्कूल
    • सुकमा के बोकड़ाओडर में बदली जिंदगी: कच्चे आशियाने की बंदिशों से निकल सोमारी बघेल ने रचा पक्का भविष्य
    • सुकमा जिला अस्पताल का उत्कृष्ट प्रदर्शन: गर्भाशय फटने (Uterine Rupture) जैसे दो अति-गंभीर मामलों में बचाई माताओं व नवजात की जान
    • शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के डॉक्टरों का कमाल: 26 सप्ताह के भ्रूण के आकार के विशाल ट्यूमर की सफल सर्जरी, महिला को मिला नवजीवन
    • मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सुकमा जिला अस्पताल का उत्कृष्ट प्रदर्शन: गर्भाशय फटने (Uterine Rupture) जैसे दो अति-गंभीर मामलों में बचाई माताओं व नवजात की जान
    बस्तर

    सुकमा जिला अस्पताल का उत्कृष्ट प्रदर्शन: गर्भाशय फटने (Uterine Rupture) जैसे दो अति-गंभीर मामलों में बचाई माताओं व नवजात की जान

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 9, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयास अब लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रहे हैं। सुकमा जिले के कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में जिला अस्पताल और सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की नियमित निगरानी की जा रही है। इसका सकारात्मक परिणाम हाल ही में जटिल प्रसव के दो मामलों में देखने को मिला, जहां चिकित्सकों ने समय पर उपचार कर दो माताओं की जान बचाई।
    पहली मां को मिली नई जिंदगी
    8 जुलाई 2026 की रात ग्राम कुन्दनपाल (कुकानार) निवासी 42 वर्षीय सुकड़ी को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया गया। जांच में उन्हें गंभीर एनीमिया था। ऑपरेशन के दौरान पता चला कि उनका गर्भाशय कई स्थानों से फट चुका है, जिससे उनकी जान को बड़ा खतरा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. एम.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में तुरंत रक्त चढ़ाया गया और ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा चाटे और उनकी टीम ने सफल ऑपरेशन किया। पांच दिनों तक लगातार निगरानी और उपचार के बाद सुकड़ी की हालत में सुधार हुआ और 19 जुलाई को उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
    दूसरी मां और नवजात दोनों सुरक्षित
    15 जुलाई को ग्राम कोडरीपाल निवासी 22 वर्षीय विमला को भी गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जांच में उनका गर्भाशय फटा हुआ पाया गया, जिससे मां और बच्चे दोनों की जान खतरे में थी। चिकित्सकीय टीम ने तुरंत ऑपरेशन किया और सफल उपचार के बाद मां और नवजात दोनों को सुरक्षित बचा लिया। उपचार के बाद विमला को 21 जुलाई को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दी गई।
    मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था का मिला लाभ
    इन दोनों मामलों ने साबित किया कि समय पर सही निर्णय, अस्पताल में उपलब्ध संसाधन, अनुभवी चिकित्सकीय टीम और जिला प्रशासन की सतत निगरानी मिलकर गंभीर परिस्थितियों में भी जीवन बचा सकती है।
    सरकार की जन-केंद्रित स्वास्थ्य व्यवस्था
    जिला अस्पताल सुकमा की यह सफलता केवल चिकित्सकीय उपलब्धि नहीं, बल्कि सरकार की जन-केंद्रित स्वास्थ्य व्यवस्था का सकारात्मक परिणाम भी है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से लोगों का जिला अस्पताल पर भरोसा बढ़ रहा है।
    संवेदनशील प्रशासन समर्पित चिकित्सकीय टीम नई उम्मीद
    दो माताओं को समय पर जीवनरक्षक उपचार मिलना इस बात का प्रमाण है कि संवेदनशील प्रशासन और समर्पित चिकित्सकीय टीम मिलकर सबसे कठिन समय में भी एक परिवार को नई उम्मीद दे सकती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    21 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद फिर गूंजी किलकारी: बीजापुर के मेटापारा कोरसागुड़ा में खुला स्कूल

    August 9, 2026

    सुकमा के बोकड़ाओडर में बदली जिंदगी: कच्चे आशियाने की बंदिशों से निकल सोमारी बघेल ने रचा पक्का भविष्य

    August 9, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,164

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,372

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,335

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,335
    Don't Miss
    बस्तर

    छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

    By Khabar WorldAugust 9, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के बान्दे थाना क्षेत्र से महिला को काम दिलाने के…

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल

    August 9, 2026

    21 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद फिर गूंजी किलकारी: बीजापुर के मेटापारा कोरसागुड़ा में खुला स्कूल

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल

    August 9, 2026

    21 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद फिर गूंजी किलकारी: बीजापुर के मेटापारा कोरसागुड़ा में खुला स्कूल

    August 9, 2026

    सुकमा के बोकड़ाओडर में बदली जिंदगी: कच्चे आशियाने की बंदिशों से निकल सोमारी बघेल ने रचा पक्का भविष्य

    August 9, 2026

    सुकमा जिला अस्पताल का उत्कृष्ट प्रदर्शन: गर्भाशय फटने (Uterine Rupture) जैसे दो अति-गंभीर मामलों में बचाई माताओं व नवजात की जान

    August 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.