खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बस्तर थाना क्षेत्रान्तर्गत हत्या के प्रयास के फरार दाे आरोपियाें देवा बघेल पिता सीताराम बघेल उम्र 24 वर्ष निवासी बस्तर फरसा पारा एवं देवनाथ बघेल पिता शोभा राम बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी बस्तर केरागुड़ा पारा थाना बस्तर काे लगभग 07 माह बाद आज शनिवार काे गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से दोनो आरोपियों को आज कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमाण्ड हेतू रवाना किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी छोटू कश्यप निवासी छापर भानपुरी ने थाना बस्तर में एफआईआर दर्ज कराया कि उसका भाई आहत सूरज कश्यप पिता दशी कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी छापर भानपुरी के साथ आरोपियों द्वारा इच्छापुर मेला में वाद विवाद झगड़ा लड़ाई किया गया था। इसी रंजीश पर 30 जनवरी 2026 को बस्तर मेला में घटना स्थल भाटीपारा चौक बस्तर में आरोपी देवा बघेल के द्वारा अपने अन्य साथी को बुलाकर आहत सूरज कश्यप के आंख में मिर्ची पाउडर डालकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये उसके सिर, पैर में डण्डा से मारपीट करने से गंभीर चोटें आई थी, तथा आहत सूरज का साथी उदय को भी मारपीट कर चोट पहुंचाया गया। सूरज को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिस पर थाना बस्तर में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 296,115(2),351(2),109,3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध पंजीबद्ध के पश्चात से आरोपीगण फरार थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी देवा बघेल एवं देवनाथ बघेल का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। जिसे आज मुखबीर की सूचना के आधार पर उपरोक्त दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया आरोपियों के द्वारा पूर्व रंजिश पर बस्तर मेला में आहत सूरज कश्यप के साथ जान से मारने की नियत से डण्डे से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाना व आहत सूरज का साथी उदय को भी मारपीट करना अपराध कबुल किया गया। घटना में प्रयुक्त एक बांस का डण्डा को मुख्य आरोपी देवा बघेल के कब्जे से जप्त किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक अरूण कुमार सिन्हा, सहा. उप निरीक्षक चतुर राम बघेल, प्रधान आरक्षक 391 उमेश चंदेल, प्रधान आरक्षक 311 ढोलू राम बघेल, आरक्षक 733 भुवनलाल शार्दूल, डीएसएफ. आरक्षक 4051 निरंजन वैध का योगदान रहा।
Trending
- स्वास्थ्य सेवाओं का नया आयाम: सारंगढ़ की ‘अटल आरोग्य लैब’ बनी मरीजों का सहारा
- छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों में ‘स्कूल केईन्ता’ से जगी उम्मीद
- सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल, सात बार नदियां पार कर स्वास्थ्य दल पहुंचा तुमेरादी
- विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- सेवा की कहानी: 15 वर्षों का भरोसा फिर बना नई शुरूआत का आधार, हाउसिंग बोर्ड के नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने चुना कारोबार का नया ठिकाना


