खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार क्षेत्र अंर्तगत नकली सोना के हार को असली सोना का हार बताकर ग्रामीण से 10 हजार रूपये की ठगी करने वाले दाे आराेपियाें मोहन लाल सोलंकी पिता देवी दयाल सोलंकी उम्र 52 वर्ष निवासी नेहरू चौक चरौदा थाना भिलाई एवं मोहन राय पिता वीरचंद राय उम्र 52 वर्ष निवासी हथनी पारा वार्ड भाटापारा जिला बलौदा बाजार काे गिरफ्तर किया है। आराेपियाें के कब्जे से नगद रकम 4950 रूपये, तीन नग नकली सोना का माला 342.190 ग्राम एवं एक नग मोबाइल जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लिंगेश्वर सेठिया पिता जयसिंह सेठिया निवासी मंगनपुर थाना नगरनार के द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि 06 अगस्त 2026 को दो व्यक्ति इसके घर में आये एक व्यक्ति अपना नाम मोहन लाल निवासी भिलाई दुर्ग का रहने वाला बताते हुये बोले कि मुझे पैसो की आवश्यकता हैं। मेरे पास करीबन पांच लाख रूपये का सोने का हार है, बोलकर दिखाये तब प्रार्थी बोला कि इतने पैसो का इंतजाम नही हो पायेगा। तब आरोपी मोहन लाल अपने हार को देकर बोला कि कम से कम 10 हजार रूपये दे दिजिये मेरे रिस्तेदार को रायपुर भेजना है। बाकी का पैसा कल तक दे दिजियेगा बोलने पर प्रार्थी द्वारा 10 हजार रूपये देकर हार रख लिया, और हार को रखकर सोनार के दुकान में जाकर जांच कराया तो हार मिक्स पीतल का निकला आरोपिया के द्वारा नकली सोना के हार को असली सोना का हार है, बताकर 10 हजार रूपये का ठगी किया गया है कि रिपोर्ट पर आरोपीगण के खिलाफ अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
फरार आरोपी मोहन लाल एवं एक अन्य की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी मोहन लाल सोलंकी एवं मोहन राय को पकड़कर पुछताछ किया गया जो पुछताछ में आरोपीयो के द्वारा अपराध कारित करना कबुल करने पर आरोपीयो के कब्जे से ठगी के रकम 4950 रूपये, दो नग सोने का नकली माला एवं प्रार्थी से पीतल मिक्स एक नग नकली सोना का माला को जप्त किया गया व आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक विकेश तिवारी, पीएसआई दीपक सिंह ठाकुर सउनि दिनेश ठाकुर, आर., विक्रम उरांव, सुरेन्द्र तिर्की अशोक सिंह ,डीएसएफ आरक्षक भास्कर भारद्वाज, कार्तिक नाग का योगदान रहा।
Trending
- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 अगस्त को 03 लाख 13 हजार बच्चों को खिलाने कालक्ष्य निर्धारित
- राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में सुकमा में “विवाह पूर्व संवाद केंद्र – तेरे मेरे सपने” का शुभारंभ
- गंगरेल में लहूलुहान मिला भारतीय अजगर, प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर जंगल सफारी स्थानांतरित
- बस्तर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ 17 अगस्त तक आयोजित होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग का बड़ा प्रहार: सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- नुआखाई पर्व के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रण: रायपुर में सजेगा लोक-संस्कृति और आस्था का भव्य मंच
- आप सांसद संजय सिंह के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक: BJP पर ‘कठपुतली सरकार’ का आरोप, कहा- ‘दिल्ली से चल रही छत्तीसगढ़ सरकार’
- मोदी जी चला रहे हैं छत्तीसगढ़ की सरकार- सांसद संजय सिंह


