खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर इलाके के एक युवक सर्पदंश का शिकार हाेने के बाद युवक ने उसी जिंदा सांप को अपने गले में डाल लिया और करीब 14 किलोमीटर तक बाइक चलाकर अस्पताल पहुंच गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बाइक चला रहा है और उसके गले में सांप लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पखांजूर क्षेत्र में सांप पकड़नें के दौरान युवक को सांप ने काट लिया था। सांप के काटने के बाद युवक ने उसे पकड़ लिया और गले में डाल लिया। बताया जा रहा है कि उसका मकसद अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों को सांप की पहचान कराने का था, ताकि डॉक्टरों को इलाज में मदद मिल सके। हालांकि, सांप की पहचान के लिए उठाया गया यह कदम बेहद जोखिम भरा था। जिंदा सांप को शरीर के इतने करीब रखना किसी भी स्थिति में खतरनाक हो सकता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि सांप के काटने पर उसे पकड़ने या अस्पताल साथ ले जाने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है। पीड़ित को बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल या चिकित्सा केंद्र ले जाना सबसे जरूरी है।
Trending
- शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
- रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
- जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ – राज्यपाल रमेन डेका
- करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की
- कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा


